आंतों में मल जमने पर दिखते हैं ये लक्षण, जाने इसका बचाव : Aanto Me Mal Jamne Ke Lakshan Aur Bachao

आंतों में मल जमने पर दिखते हैं ये लक्षण, जाने इसका बचाव (फोटो - sportskeeda hindi)
आंतों में मल जमने पर दिखते हैं ये लक्षण, जाने इसका बचाव (फोटो - sportskeeda hindi)

आंतों में रुकावट एक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्थिति है। इसमें पचने वाले खाद्य पदार्थ छोटी या बड़ी आंत से जाने में असमर्थ होते हैं। यह एक सामान्य लेकिन गंभीर स्थिति होती है। आंतों में रुकावट का कारण उम्र, जीवनशैली या पेट की सर्जरी के इतिहास पर निर्भर करता है। जानते हैं आंतों में मल जमने के लक्षण और बचाव के उपाय।

आंतों में मल जमने के लक्षण - Aanto Me Mal Jamne Ke Lakshan

1 . पेट में दर्द की समस्या।

2 . मतली और उल्टी होना।

3 . थकान और कमजोरी रहना।

4 . मल त्याग के दौरान दर्द होना।

5 . मल त्याग में परेशानी आना।

आंतों में मल जमने के कारण

1 . डाइट में फाइबर की कमी भी आंतों में मल चिपकने का एक कारण हो सकता है।

2 . आंतों को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करना जरूरी होता है। व्यायाम करने से आंतों की सफाई अच्छे से होती है।

3 . आंतों को स्वस्थ रखने के लिए पानी पीना भी जरूरी होता है। जो लोग पानी पीते हैं, उन्हें मल त्याग में परेशानी नहीं आती है।

आंतों में मल जमने के लिए बचाव के उपाय - Aanto Me Mal Jamne Ke Bachao

1 . लिक्विड डाइट लेनी चाहिए। दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। साथ ही डाइट में फ्रूट जूस, वेजिटेबल जूस भी शामिल करें। ऐसे में नारियल पानी पीना भी अच्छा ऑप्शन है।

2 . डाइट में हाई फाइबर फूड्स को जरूर शामिल करें। फाइबर आंतों के माध्यम से मल के प्रभावी मार्ग में मदद करता है।

3 . फास्ट फूड, जंक फूड से दूरी बनाकर रखें। तला-भुना खाने से भी परहेज करें। इससे पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।