एसिडिटी में क्या नहीं खाना चाहिए 

एसिडिटी में क्या नहीं खाना चाहिए (फोटो - sportskeeda Hindi)
एसिडिटी में क्या नहीं खाना चाहिए (फोटो - sportskeeda Hindi)

लोगों की खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव की वजह से वह कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। जब लोगों को पाचन तंत्र खराब हो जाता है तो शरीर में एसिडिटी की परेशानी होने लगती है। इस स्थिति में उल्टी होती है। साथ ही भोजन गले तक आ जाता है। एसिड रिफ्लक्स का प्रमुख कारण स्मोकिंग, भूख से अधिक खाना, खाली पेट रहना, असमय खाना, खाना खाकर लेटना आदि हैं। दरअसल, एसिडिटी तब होती है, जब पेट से एसिड का बैकफ्लो एसोफैगस में होता है। ऐसा होने का एक कारण यह है कि निचला एसोफेजियल स्फिंटर डैमेज हो जाता है। अगर आप भी एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं, तो जानते हैं कि एसिडिटी में किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

youtube-cover

एसिडिटी में क्या नहीं खाना चाहिए : What Not To Eat In Acidity Problem In Hindi

खट्टे फलों और सब्जियों से परहेज करें - अगर किसी व्यक्ति को एसिड रिफ्लक्स की समस्या रहती हैं, तो उसे अपनी डाइट में साइट्रस युक्त फलों और सब्जियों जैसे अनानास, संतरा, टमाटर, लहसुन, प्याज, अंगूर आदि चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

ड्रिंक्स से करें परहेज - कुछ लोगों की आदत होती है कि वह अपनी दिनचर्या में कॉफी coffee, कोल्ड ड्रिंक, टमाटर जूस tomato soup, शराब आदि चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन यह सभी चीजें एसिडिटी की समस्या का कारण होती है। इनसे जितना हो सके परहेज करें।

फैट युक्त चीजें न खाएं - फ्रेंच फ्राय, आलू चिप्स, ताजा दूध, चटनी, आइस क्रीम आदि चीजों से शरीर को नुकसान होता है। इसलिए इन चीजों से दूरी बनाएं। साथ ही रेड मीट red meat भी न खाएं।

चॉकलेट न खाएं - चॉकलेट में कैफीन और फैट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए एसिड acid रिफ्लक्स के मरीजों को चॉकलेट से परहेज करना चाहिए।

अनाज - अगर किसी को एसिड की परेशानी हो रही है तो ऐसे में नया धान, चना और बेसनयुक्त आहारों को अपने भोजन में शामिल ना करें।

मसाले वाली चीजें न खाएं - कुछ लोगों की आदत होती है कि वह खाने में अधिक मसाले का उपयोग करते हैं। लेकिन जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स की परेशानी है उन लोगों को मसाले वाले खाने से परहेज करना चाहिए।

दाल - एसिड की समस्या में उड़द, अरहर, कुलथी जैसे दालों को अपने आहार में शामिल ना करें।

मैदा से बनी चीजें - अगर किसी को अक्सर पेट में एसिड acidity की समस्या रहती है तो ऐसे में उनके लिए मैदा से बने खाद्य पदार्थों को पचने में और टूटने में ज्यादा समय लगता है। इसलिए नान, कुलचा, मैदा रोटी और मैदा से बने बेकरी आइटम्स खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इसकी वजह से एसिड की समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।