अधिक चॉकलेट खाना बन सकता है कई बीमारियों का कारण, जानिए नुकसान 

अधिक चॉकलेट खाना बन सकता है कई बीमारियों का कारण, जानिए नुकसान
अधिक चॉकलेट खाना बन सकता है कई बीमारियों का कारण, जानिए नुकसान

चॉकलेट (Chocolate) खाना किसे पसंद नहीं होता। बच्चों से लेकर बड़ों तक चॉकलेट का हर कोई दीवाना होता हैं। ये न सिर्फ आपके मूड को अच्छा रखता है बल्कि खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगती है। वैसे तो देखा गया है की चॉकलेट का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन अगर इसे एक सीमित मात्रा में खाई जाए तो ही। दरअसल कई रिसर्च में पाया गया है कि अधिक चॉकलेट का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे हार्ट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। यही नहीं चॉकलेट के ज़्यादा सेवन से मोटापा भी बढ़ने लगता है। इससे दांतों के खराब होने की समस्या भी बढ़ सकती है।

अधिक चॉकलेट खाने के नुकसान

दांतों में परेशानी Dental problems

ज्यादा चॉकलेट के सेवन से दांतों में कीड़े लगने लग जाते हैं, दांतों का दर्द होना, कम उम्र में ही दांतों का हिलना ये सभी परेशानियां होने लग जाती हैं। इसलिए ज्यादा चॉकलेट के सेवन से परहेज करना चाहिए।

मोटापे से ग्रस्त Obesity

अधिक चॉकलेट के सेवन से आप मोटापे से ग्रस्त हो सकते हैं। चॉकलेट में बहुत अधिक मात्रा में शुगर का उपयोग होता है। जो आपको मोटा बना सकता है। यदि आप हर दिन चॉकलेट खाते हैं, तो सावधान हो जाएं। इसका रोजाना सेवन आपको बहुत कम समय में मोटा कर सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर का खतरा High blood pressure risk

ज्यादा चॉकलेट के सेवन से आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। डार्क चॉकलेट में बहुत ज्यादा मात्रा में कैफीन मौजूद होता है जिससे हाई ब्लड प्रेशर होने की संभावना बहुत ज्यादा हो जाती है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

पथरी की समस्या Stone problem

डार्क चॉकलेट में ऑक्सलेट की अधिक मात्रा पाई जाती है। ये ऑक्सलेट शरीर में इकट्ठा होकर पथरी का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आपको पथरी की समस्या हो तो चॉकलेट का सेवन बिलकुल भी न करें। और यही नहीं जिन्हे किडनी की समस्या न हो उन्हें भी इसका सेवन कम ही करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki