स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक आदतें

स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक आदतें
स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक आदतें

स्वस्थ जीवन सभी की चाहत होती है। लेकिन बढ़ती बीमारियों के चलते खुद को स्वस्थ रख पाना बहुत मुश्किल हो गया है। स्वस्थ जीवन के लिए हमें कुछ आदतों को भी बदलनी पड़ती है तभी एक अच्छा और स्वस्थ जीवन हम जी पाते हैं। दवाईयों के सेवन से हम कुछ समय तक तो खुद को ठीक रख सकते हैं, लेकिन हमेशा सही रह सके ये जरूरी नहीं। आज आपको इस लेख में हम ऐसी ही कुछ 5 आयुर्वेदिक आदतों के बारे में बताएँगे। जिसको अपनाकर आप खुद को स्वस्थ रखने में कामयाब हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक आदतें Adopt these 5 Ayurvedic habits for a healthy life in hindi

सूरज की पहली किरण - सूरज की पहली किरण लेना यानी सुबह उठकर सबसे पहले धूप में जाना। जी हां, अगर आप सुबह की पहली किरण में जाएंगे, तो इससे आपके बहुत से रोग ठीक हो सकेंगे। यही नहीं आजकल ज्यादातर लोगों में विटामिन डी की कमी हो रही है, सूरज की पहली किरण इस कमी को भी दूर करने में मददगार साबित होती है।

जीभ और तालू को साफ करना - अगर आप स्वस्थ जीवन चाहते हैं, तो अपनी छोटी छोटी आदतों को सबसे पहले बदलना चाहिए। जिसमें सबसे पहले आता है जीभ और तालू को साफ करना। जी हां, लोग अक्सर इन छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि जीभ और तालू में जमी गंदगी आपको बहुत सी बीमारियों का शिकार बना सकती है। इसके लिए आप सुबह उठते ही जीभ और तालू को किसी कपड़े की मदद से अच्छे से साफ करें। क्योंकि मुंह के द्वारा हमारे अंदर खाना जाता है, ऐसे में अगर मुंह गंदा रहे, तो बीमारियां घेर सकती हैं।

सुबह पेट भर खाना - ज्यादातर लोग सुबह खाने में विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि अगर आप सुबह जल्दी उठकर खाते हैं, भरपेट खाते हैं, तो आपकी कई बीमारियों का समाधान है ये। क्योंकि सुबह हमारा पाचन सबसे अच्छा काम करता है। ऐसे में खाना आसानी से पच जाता है। फिर जैसे- जैसे दिन ढलने लगता है, अपना खाना कम करते जाएं। 6 बजे के पहले तक जो खाना हैं खा लें। रात में सोते समय एक गिलास दूध का सेवन करें।

रात को जल्दी सोएं - अगर आप रात में जल्दी सोना शुरू करते हैं, तो अपने आप सुबह जल्दी नींद खुल सकती है। इसके लिए आपको 10 बजे तक बिस्तर पर चले जाना है। इस बात का भी ध्यान रखें कि बिस्तर जाते समय फोन को खुद से दूर रखें, तभी आपको अच्छी नींद आ पाएगी।

इन सभी आदतों को अपनाकर आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now