अजवाइन का पानी पीने के फायदे और नुकसान Ajwain ka pani pine ke fayde aur nuksan

अजवाइन का पानी पीने के फायदे और नुकसान(फोटो:youtube)
अजवाइन का पानी पीने के फायदे और नुकसान(फोटो:youtube)

अजवाइन एक ऐसा हर्ब है जो भारत के हर रसोई घर में पाया जाता है। सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी (Ajwain Water) पीने से कई फायदे होते हैं। ये पेट से जुड़ी कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। अजवाइन में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाते हैं। साथ ही रोजाना अजवाइन पानी पीने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जिससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है। हालांकि, इसका ज्यादा इस्तेमाल करना सेहत पर बुरा असर भी डाल सकता है।

अजवाइन का पानी पीने के फायदे Ajwain ka pani pine ke fayde in Hindi

पेट से जुड़ी कई समस्या (Ajwain Water in stomach problems)

अजवाइन का पानी पेट से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा पहुंचाता है। दिन में दो बार पीने से डायरिया जैसी बीमारियां दूर होती है। इसके साथ ही डिलीवरी के बाद महिलाओं को अक्सर डाइजेशन से जुड़ी समस्या होती है ऐसे में अजवाइन के पानी का सेवन कर इससे छुटकारा पाया जा सकता है। इसके साथ ही अजवाइन पेट दर्द, अपच और कब्ज जैसी दिक्कतों को भी दूर करने में सहायक है।

सिरदर्द में राहत (Ajwain Water in headache relief)

अगर सिरदर्द ज्यादा हो तो एक कप अजवाइन का पानी पिएं। इससे सिरदर्द से राहत मिलेगी। सोने से पहले एक कप अजवाइन का पानी पिएं। सिरदर्द की समस्या कम होने के साथ ही नींद भी अच्छी आएगी।

दांतों का दर्द (Ajwain Water benefits in teeth pain)

अजवाइन जहां पेट से जुड़ी समस्याओं में लाभकारी है तो वहीं, यह मुंह से भी जुड़ी कई बीमारियों में फायदा पहुंचाती है। दांतों में दर्द की समस्या है या फिर मुंह से बदबू आती है तो रोज सुबह अजवाइन का पानी पीना शुरू कर दें।

हृदय रोगों से बचाव (Benefits of Ajwain Water in heart diseases)

अजवाइन का पानी हृदय रोगों से बचाव में काफी कारगर माना जाता है। इसके साथ ही रोजाना इसका पानी पीने से डायबिटीज का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

वजन (Drink Ajwain Water for losing weight)

जो लोग वजन कम करने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं उन्हें रोजाना अजवाइन का पानी भी पीना चाहिए। क्योंकि, इससे मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होता है। जिसके कारण वजन घटाने में काफी मदद मिलती है।

अजवाइन का पानी पीने के नुकसान Ajwain ka pani pine ke nuksan in Hindi

जिन्हें अजवाइन से एलर्जी की समस्या है, उन्हें अजवाइन के पानी से भी एलर्जी हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन करने से बचें।

प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन गर्भपात का कारण बन सकता है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं अजवाइन और अजवाइन के पानी का सेवन करने से बचें।

अजवाइन में मूत्रवर्धक प्रभाव भी पाया जाता है। इसलिए, अजवाइन के पानी का अत्यधिक सेवन बार-बार पेशाब जाने का कारण बन सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।