एवोकाडो के फायदे और नुकसान जानें

एवोकाडो के फायदे और नुकसान जानें
एवोकाडो के फायदे और नुकसान जानें

भारत में भी अब एवोकाडो का काफी ज्यादा इस्तेमाल होने लगा है। एवोकाडो एक तरह का फल है जिसे खाने के उपयोग में लाया जाता है। एवोकाडो की खेती अब भारत में भी की जाने लगी है। इसे एक सूपरफूड के रूप में भी जाना जाता है। एवोकाडो का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एवोकाडो पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए एवोकाडो का सेवन कई स्वास्थ्य और स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। एवोकाडो में विटामिन बी 6, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन जैसा कि सभी जानते हैं कि किसी भी चीज का अधिक सेवन हानिकारक होता है। इसलिए एवोकाडो के भी कुछ फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी आइए जानते हैं आगे के लेख में-

youtube-cover

एवोकाडो के फायदे Benefits of Avocado

एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से हार्ट के लिए बहुत अधिक लाभ मिलते हैं। हृदय स्वास्थ्य के लिए एवोकाडो का सेवन लाभप्रद माना जाता है।

पाचन के लिए एवोकाडो का सेवन (Digestion) मददगार साबित होता है। क्योंकि एवोकाडो में फाइबर मौजूद होता है और फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही पाचन संबंधी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

एवोकाडो का सेवन जोड़ों में दर्द (Joint pain) या सूजन (Swelling) की शिकायत होने पर फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि एवोकाडो में एंटी इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

आंखों के लिए भी एवोकाडो का सेवन काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कई विटामिन मौजूद होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखते हैं, साथ ही एवोकाडो का सेवन करने से आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

एवोकाडो के नुकसान Disadvantages of Avocado

एवोकाडो से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

एवोकाडो का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्या भी हो सकती है।

एवोकाडो का अधिक सेवन लिवर (Liver) को नुकसान पहुंचा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications