कपूर के फायदे और नुकसान-Kapoor Ke Fayde Aur Nuksan

कपूर के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
कपूर के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

आमतौर पर आपने देखा होगा कि कपूर (Camphor) का इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कपूर औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। इसलिए इसके इस्तेमाल से स्वास्थ्य और स्किन दोनों को अनगिनत लाभ पहुंचता है। कपूर में एंटी-फंगल तत्व पाए जाते हैं, साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी तत्व भी मौजूद होता हैं। जो स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कपूर के कई फायदे होते हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं कि कपूर के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

कपूर के फायदे और नुकसान (Kapoor Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

कपूर के फायदे

- कपूर को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से मांसपेशियों (Muscles) में दर्द और ऐंठन से आराम पाया जा सकता है। साथ ही अगर सूजन की समस्या हो, तो वह भी ठीक होती है।

- कपूर बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बालों में कपूर लगाने से बाल मजबूत होते हैं। इसके लिए नारियल तेल में कपूर मिलाकर बालों में लगाना चाहिए।

- खाना खाने के बाद अक्सर लोगों को अपच (Indigestion) की शिकायत हो जाती है। लेकिन अपच की समस्या होने पर अगर आप सरसों के तेल में कपूर मिलाकर पेट पर लगाते हैं, तो अपच की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

- सर्दी-खांसी (Cold and Cough) की शिकायत होने पर कपूर काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कपूर में एंटी वायरल प्रभाव पाया जाता है। इसलिए अगर किसी को सर्दी-खांसी की शिकायत है, तो उसे नारियल के तेल में कपूर मिलाकर गले में लगाना चाहिए।

- गठिया (Arthritis) की बीमारी में जोड़ों में होने वाले सूजन और दर्द को कम करने के लिए कपूर काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कपूर में एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप गठिया की समस्या होने पर रोजाना कपूर के तेल से मालिश करते हैं, तो सूजन और दर्द दोनों कम होता है।

कपूर के नुकसान

- गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) के लिए कपूर काफी हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि इससे उनकी परेशानियां बढ़ सकती है।

- 2 साल से कम के बच्चों पर कपूर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे उनकी त्वचा पर जलन हो सकती है।

- कपूर से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत होती है। ऐसे में अगर कपूर का तेल लगाने से किसी प्रकार की स्किन संबंधी एलर्जी हो, तो इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।