चीकू खाने के फायदे और नुकसान

चीकू खाने के फायदे और नुकसान (sportskeeda hindi)
चीकू खाने के फायदे और नुकसान (sportskeeda hindi)

खाने में मीठे, स्वाद में लाजवाब वाले चीकू हर किसी को खाना पसंद होता है। पोषक तत्वों से भरपूर चीकू (Chikoo) में फाइबर खूब होता है, जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। इसी के साथ चीकू में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और जोड़ों के दर्द में मदद कर सकते हैं। लेकिन एक बाद का ध्यान रहे कि जहां चीकू सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं।

youtube-cover

चीकू खाने के फायदे और नुकसान : Advantages And Disadvantages Of Chikoo In Hindi

चीकू में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, कैल्शियम और दूसरे मिनरल्स भरपूर रूप से पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। चीकू में अच्छी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो काफी फायदेमंद होते हैं, जानते हैं चीकू के फायदे -

1 . वजन कम करने के लिए -

चीकू (Chikoo) में मौजूद कैलोरी आपके मेटाबॉलिज्म सिस्टम को बेहतर बना सकती है, जो वजन कम करने में आपकी मदद करता है।

2 . पाचन के लिए फायदेमंद -

चीकू (Chikoo) में फाइबर होता है। ऐसे में यह फाइबर का नेचुरल सोर्स बनने और बेहतर पाचन में मदद कर सकता है।

3 . त्वचा के लिए लाभकारी -

चीकू (Chikoo) एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है, जो आपकी स्किन की देखभाल में मदद करता है।

4 . कब्ज की समस्या दूर करने के लिए -

चीकू (Chikoo) के सेवन से कब्ज को दूर करने में मदद मिलती है। अगर आपको ये परेशानी हो रही है तो आप चीकू शेक या जूस पी सकते हैं।

5 . आंखों के लिए -

चीकू में विटामिन ए होता है, जो आंखों के लिए अच्छा होता है। आप हेल्दी आंखों की रोशनी के लिए इसे खा सकते हैं ये आई इंफेक्शन को भी रोक सकते हैं।

चीकू खाने के नुकसान -

1 . पेट दर्द की समस्या -

कई बार चीकू (Chikoo) के सेवन से व्यक्ति को पेट में दर्द हो सकता है। इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है, ऐसे में किसी भी चीज को ज्यादा खाने से परेशानी हो सकती है।

2 . एलर्जी की समस्या -

वैसे तो चीकू में कई तरह के पोषण तत्व हैं लेकिन फिर भी कुछ लोगों को इसे खाने से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में गले में सूजन और स्किन पर लाल चकत्ते होने की संभावना होती है जो खाने के तुरंत बाद हो सकते हैं।

3 . पाचन में परेशानी -

चीकू के सेवन से कई लोगों को पाचन में परेशानी हो सकती है। ज्यादा चीकू आपके पाचन पर दबाव डाल सकता है और इससे संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications