ग्वार फली के सेवन से मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

ग्वार फली के सेवन से मिलते हैं ये फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)
ग्वार फली के सेवन से मिलते हैं ये फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)

सब्जियां स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी गुणकारी होती हैं। ऐसी ही एक सब्जी है, ग्वार फली, जो हरे रंग की फली होती है। ग्वार फली का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, ग्वार फली में प्रोटीन, घुलनशील फाइबर, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ए, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटेशियम जैसे तत्व तत्व पाए जाते हैं, जो मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल और हृदय की बीमारी जैसी कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन ग्वार फली खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं ग्वार फली के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

ग्वार फली के सेवन से मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी-Advantages And Disadvantages Of Cluster Beans In Hindi

ग्वार फली के फायदे

1- ग्वार फली फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ग्वार फली का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन क्रिया में सुधार होता है।

2- डायबिटीज (Diabetes) के मरीज अगर अपनी डाइट में ग्वार फली को शामिल करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से रक्त में शुगर का स्तर कम होता है और मधुमेह भी नियंत्रित रहता है।

3- ग्वार फली में फाइबर अधिक होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।

4- ग्वार फली में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिसस वजन (Weight) को कम करने में मदद मिलती है।

5- ग्वार फली का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं।

6- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीज अगर अपनी डाइट में ग्वार फली को शामिल करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

7- ग्वार फली एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। ग्वार फली को डाइट में शामिल करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है।

ग्वार फली के नुकसान

1- ग्वार फली का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

2- अगर आपको दस्त की समस्या है, तो आपको ग्वार फली का सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications