जौ का पानी पीने के फायदे और नुकसान-Jau Ka Pani Pine Ke Fayde Aur Nuksan

जौ का पानी पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
जौ का पानी पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

जौ के पानी (Barley Water) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जौ का पानी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप रोजाना जौ के पानी का सेवन करते हैं, तो यह शरीर को स्वस्थ रखने में आपकी मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियां भी दूर होती है। जौ के पानी में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैगनीज, सेलेनियम, जिंक, कॉपर, प्रोटीन, अमीनो एसिड, डायट्री फाइबर्स और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन जौ के पानी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अधिक मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं जौ के पानी पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

ऐसे बनाएं जौ का पानी

जौ के पानी को बनाने के लिए पहले जौ को अच्छी तरह से साफ कर लें, फिर जौ को 4-5 घंटे पानी में भिगोकर रखें, इसके बाद जौ में और पानी मिलाकर उसे गैस पर उबलने के लिए रखे दें, जब पानी 30-35 मिनट अच्छी तरह से उबल जाएं, तो उसे ठंडा कर के पी लेना चाहिए।

जौ का पानी पीने के फायदे और नुकसान (Jau Ka Pani Pine Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

जौ का पानी पीने के फायदे

- जौ का पानी पीने से वजन (Weight) काफी तेजी से कम होता है। इसलिए अगर कोई अपने बढ़ते वजन से परेशान है, तो उसे रोजाना एक गिलास जौ के पानी का सेवन करना चाहिए।

- जौ का पानी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि जौ के पानी में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है। इसलिए अगर कोई जौ के पानी का सेवन करता है, तो इससे खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

- जौ का पानी एनीमिया (Anemia) यानी शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। क्योंकि जौ के पानी में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई जौ के पानी का सेवन करता है, तो इससे शरीर में खून का स्तर बढ़ता है।

- जौ का पानी ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जौ के पानी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

- जौ के पानी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जौ के पानी में फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए जौ के पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही अगर किसी को कब्ज की शिकायत हो, तो वह भी दूर होती है।

- जौ का पानी हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जौ में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए जौ के पानी का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं।

- जौ के पानी का गर्मी के मौसम में सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। क्योंकि जौ की तासीर ठंडी होती है।

- जौ के पानी का सेवन स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जौ में विटामिन-ए और विटामिन ई की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। इसलिए इसका सेवन करने से स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती हैं।

- जौ के पानी का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जौ के पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

जौ का पानी पीने के नुकसान

- जौ के पानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी संबंधी समस्या हो सकती है।

- जौ के पानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से ग्लूकोज लेवल कम हो सकता है।

- जौ से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में अगर जौ के पानी का सेवन करने से किसी प्रकार की स्किन संबंधी परेशानी हो, तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

- जौ के पानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से कब्ज की शिकायत भी हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now