लौकी खाने से मिलते हैं ये 8 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

लौकी खाने से मिलते हैं ये फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)
लौकी खाने से मिलते हैं ये फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)

लौकी में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। लौकी का सेवन शरीर को तरोताजा बनाए रखने का काम करता है। लौकी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल से लेकर शुगर लेवल तक कंट्रोल रहता है। साथ ही लौकी के सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि लौकी में विटामिन ए, विटामिन -सी, थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन- बी3, बी6, मिनरल्स, कैल्श‍ियम, आयरन, मैग्नीशि‍यम, फास्फोरस, पोटेशि‍यम, सोडियम, फाइबर और जिंक जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन लौकी खाने के कई फायदे होते हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि लौकी खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

लौकी खाने से मिलते हैं ये 8 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी-Advantages And Disadvantages Of Eating Bottle Gourd In Hindi

लौकी खाने के फायदे

1- बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों का जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप लौकी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

2- लौकी में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

3- लौकी पोटेशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। लौकी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

4- लौकी में पानी की काफी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को हाइड्रेट (Hydrate) रखने में मदद करता है। साथ ही गर्मियों में इसके सेवन से शरीर को ठंडक पहुंचती है।

5- अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको लौकी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

6- लौकी का सेवन ह्रदय (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि लौकी में मौजूद तत्व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। जिससे ह्रदय स्वस्थ रहता है और ह्रदय से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

7- डायबिटीज (Diabetes) रोगी अगर अपनी डाइट में लौकी को शामिल करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

8- कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए लौकी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

लौकी खाने के नुकसान

1- लौकी से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती है।

2- लौकी का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications