जीरा खाने के फायदे और नुकसान- Jeera khane ke fayde aur nuksaan

जीरा खाने के फायदे और नुकसान(फोटो: pixabay)
जीरा खाने के फायदे और नुकसान(फोटो: pixabay)

जीरे का इस्तेमाल हम अक्सर खाने में करते हैं। जीरे के इस्तेमाल से खाने का स्वाद बढ़ जाता है और साथ ही खाने में सुगंध भी आ जाता है। जीरे का इस्तेमाल ज्यादातर व्‍यंजनों में किया जाता है। आम भाषा में कहें तो जीरे के बिना खाने में स्वाद अधूरा सा लगता है। भारत में जीरे का चावल लोग काफी जायके के साथ खाना पसंद करते हैं और हर घर की रसोई में जीरा आपको जरूर मिलता है। स्‍वाद बढ़ाने के साथ साथ जीरा कई मायनों में सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि इसका ज्यादा सेवन करने पर कई नुकसान भी हो सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको जीरे के फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे।

जीरा खाने के फायदे

स्किन के लिए

जीरा स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जो स्किन को पोषक तत्व प्रदान करता है। जीरे का इस्मेताल आप झुर्रियों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी कर सकते हैं। जीरे के पानी को स्किन पर लगाने से एंटी एजिंग की समस्या दूर होती है। इसके अलावा जीरे में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो सूजन को कम करने में कारगर है।

वजन कम करने में

जीरे का इस्तेमाल वजन घटाने के लिए भी किया जाता है। अगर आप बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं तो जीरा आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। जीरा कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके लिए जीरा को भूनकर उसका पाउडर तैयार कर लें और फिर इसे दही में मिलाकर खाएं। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

एनीमिया को दूर करने में

वहीं एनीमिया की समस्या को भी दूर करने में जीरा बहुत कारगर है। जीरा आयरन की कमी को पूरा करता है। इसके साथ ही ये शरीर में रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ाता है जिससे हीमोग्लोबिन की मात्रा सही बनी रहती है। इसके लिए जीरे के पाउडर को अपने डाइट प्लान में जरूर शामिल करें। ऐसा करने से आप खुद को एनीमिया जैसी बीमारी से बचा सकते हैं।

पाचन शक्ति बेहतर

जीरे में कई आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं जो पेट दर्द, पेट में ऐंठन, मलती, उल्टी, पाचन आदि की समस्या को दूर करने में कारगर है। पाचन शक्ति बेहतर बनाने के लिए एक ग्लास पानी में भुना हुआ जीरा मिलाकर सुबह -शाम सेवन करें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

मां का दूध बढ़ाने में

गलत खान पान और सही देखभाल नहीं कर पाने के कारण महिलाओं में दूध की कमी हो जाती है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए जीरे का इस्तेमाल करें। जीरे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और आयरन होता है जो स्तनों में दूध की मात्रा को बढ़ाने में कारगर है।

डायबिटीज कंट्रोल करे

गलत खान पान की वजह से इस समय कई लोग डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाने के लिए कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन आप जीरे का सेवन कर डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए जीरे को भूनकर उसका चूर्ण तैयार कर लें और फिर इसे सुबह-शाम खाएं।

जीरा खाने के नुकसान- Side-Effects of Cumin

जीरा खाने के फायदे तो बहुत है लेकिन इसके नुकसान भी हैं। सिर्फ जीरा ही नहीं बल्कि किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन करने से नुकसान होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको जीरा खाने के नुकसान के बारे में बताएंगे।

जीरे का अधिक सेवन पाचन संबंधित समस्या हार्टबर्न का कारण बन सकता है।

गर्भवती महिला को जीरे का सेवन कम करना चाहिए। जीरे का अधिक सेवन भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकता है।