कीवी खाने से मिलते हैं ये 8 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

कीवी खाने से मिलते हैं ये फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)
कीवी खाने से मिलते हैं ये फायदे, जानें कुछ नुकसान भी(फोटो-Sportskeeda hindi)

कीवी फल खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। कीवी फल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। कीवी फल का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, वजन कम करने में फायदा मिलता है, साथ ही इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि कीवी में विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, पोटेशियम, फाइबर के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन कीवी का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं कीवी खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

कीवी खाने से मिलते हैं ये 8 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी-Advantages And Disadvantages Of Eating Kiwi In Hindi

कीवी खाने के फायदे

1- कीवी में विटामिन सी और विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

2- हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर कीवी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

3- कीवी में पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

4- कीवी विटामिन ई से भरपूर होता है, जो त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। कीवी का सेवन करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार भी आता है।

5- कीवी विटामिन ए और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। कीवी का सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखें स्वस्थ रहती है।

6- कीवी फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। कीवी का सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती है।

7- कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। कीवी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

8- कीवी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

कीवी खाने के नुकसान

1- अगर आपको कीवी से एलर्जी (Allergy) है, तो आपको इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

2- किडनी (Kidney) से जुड़ी बीमारी होने पर कीवी का सेवन करने से बचना चाहिए।

3- कीवी का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now