भुनी हुई सौंफ खाने के फायदे और नुकसान

भुनी हुई सौंफ खाने के फायदे और नुकसान
भुनी हुई सौंफ खाने के फायदे और नुकसान

औषधीय गुणों से भरपूर सौंफ का उपयोग ज्यादातर लोग एक माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं। साथ ही सौंफ का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप भुनी हुई सौंफ का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां खासतौर पर सर्दियों में अगर आप भुनी सौंफ का सेवन करते हैं, तो यह आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। भुनी हुई सौंफ का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि भुनी हुई सौंफ में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम, आयरन, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं भुनी हुई सौंफ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

भुनी हुई सौंफ खाने के फायदे और नुकसान Advantages and disadvantages of eating roasted fennel in hndi

गठिया में फायदेमंद (Beneficial in arthritis) - गठिया की समस्या होने पर जोड़ो में दर्द और सूजन की समस्या हो जाती है, लेकिन गठिया की शिकायत होने पर अगर आप एक चम्मच भुनी हुई सौंफ का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे गठिया में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है।

कब्ज में फायदेमंद (Beneficial in constipation) - कब्ज की समस्या में भुनी हुई सौंफ का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सौंफ फाइबर से भरपूर होती है, जो मल को मुलायम बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार होता है। इसके लिए एक चम्मच भुनी हुई सौंफ का गुनगुने पानी के साथ सेवन करना चाहिए।

खांसी-जुकाम में फायदेमंद (Beneficial in cough and cold) - अगर आप खांसी-जुकाम की समस्या से पीड़ित हैं, तो आपके लिए भुनी हुई सौंफ का सेवन फायदेमंद होगा। क्योंकि इसमें मौजूद गुण, खांसी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मददगार होते हैं। इसके लिए आप शहद के साथ या फिर गुनगुने पानी के साथ भुनी हुई सौंफ का सेवन कर सकते हैं।

पेट दर्द में फायदेमंद (Beneficial in stomach ache) - सर्दियों के मौसम में कुछ लोगों को पेट दर्द की परेशानी काफी ज्यादा बनी रहती है। लेकिन पेट दर्द होने पर अगर आप एक चम्मच भुनी हुई सौंफ का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे पेट दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है।

पीरियड्स की परेशानियां होती है दूर (Period problems go away) - महिलाओं को पीरियड्स के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन पीरियड्स के समय अगर महिलाएं भुनी हुई सौंफ का शहद के साथ सेवन करती हैं, तो इससे पीरियड्स के समय होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल(Control Cholesterol ) - सर्दियों के मौसम में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अगर आप भुनी हुई सौंफ का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।