Create

गिलोय के फायदे और नुकसान - Giloy ke fayde aur nuksan

जानिए क्या हैं गिलोय के फायदे और नुकसान
जानिए क्या हैं गिलोय के फायदे और नुकसान

गिलोय का इस्तेमाल कई बीमारियों के उपचार में किया जाता है। गिलोय इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। गिलोय का सेवन सबसे ज्यादा लोग डेंगू होने पर करते हैं। ये डेंगू के लक्षणों को दूर करने में बेहद फायदेमंद होता है। गिलोय में एंटी-पायरेटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑर्थरिटिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं जैसे पाचन से संबंधित समस्याएं, इंफ्लेमेशन या सूजन, रक्त शोधन और दर्द आदि से छुटकारा दिलाता है। हालांकि, यह जितना सेहत के लिए लाभदायक है उतना ही इसके नुकसान भी हैं। आज हम जानेंगे इसके फायदे और नुकसान (Giloy Benefits and Side Effects) के बारे में।

गिलोय के फायदे- Giloy ke fayde in Hindi

गिलोय प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है(Giloy boosts immunity)

गिलोय के औषधीय गुण में से एक इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव भी है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में गिलोय के सेवन से इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। इसके लिए गिलोय जूस काफी फायदेमंद होगा।

क्रोनिक फीवर को ठीक करे गिलोय (Giloy cures chronic fever)

पुराने बुखार को क्रोनिक फीवर कहा जाता है और इसमें भी गिलोय फायदेमंद है। इसके लिए गिलोय के तने और पत्तियों को इस्तेमाल से फायदा मिलता है। इनमें एंटीपायरेटिक (बुखार को ठीक करने वाला) और एंटी मलेरियल यानी मलेरिया इंफेक्शन को दूर करने वाला प्रभाव होता है। बुखार होने पर गिलोय की पत्तियों का रस या काढ़ा बनाकर उसे शहद के साथ सेवन करने से काफी लाभ होता है।

पाचन शक्ति बढ़ाए (Giloy increases digestion power)

गिलोय में कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो पाचन संबंधी कई समस्याओं जैसे कि डायरिया और दस्त के छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। गिलोय के जूस का सेवन करने से पाचन शक्ति को बढ़ाया जा सकता है।

डायबिटीज को करे नियंत्रित (Giloy Control diabetes)

गिलोय में मौजूद एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक यानी ब्लड शुगर को कम करने वाले प्रभाव फायदेमंद माने जाते हैं। गिलोय शरीर में इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाकर ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकता है। ऐसे में गिलोय का जूस का सेवन करने से लाभ मिलता है।

गिलोय के नुकसान – Side Effects of Giloy in Hindi

जहां गिलोय के इतने सारे फायदे हैं तो वहीं इसके कई नुकसान भी हैं।

-गिलोय ब्लड शुगर को कम करता है। ऐसे में डायबिटीज की दवा लेने वालों इसका सेवन करने से पहले काफी सावधान होने की जरूरत है। इसके सेवन से ब्लड शुगर काफी कम हो सकता है।

-गिलोय पाचन शक्ति के लिए जहां लाभकारी है तो वहीं इसका नुकसान भी है। दरअसल, गिलोय की तासीर गर्म होता है जिसके कारण अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट से संबंधित जलन और गैस की समस्या हो सकती है।

-इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj
Be the first one to comment