बकरी के दूध के फायदे और नुकसान

बकरी के दूध के फायदे और नुकसान
बकरी के दूध के फायदे और नुकसान

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दूध कितना जरूरी होता है ये तो हम सभी जानते ही हैं और ज्यादातर लोगों को गाय और भैंस के दूध पीने की आदत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं बकरी के दूध में भैंस के दूध से ज्यादा फायदे होते हैं। बकरी का दूध, इम्यून सिस्टम को बढ़ाने से लेकर डेंगू तक की समस्या में फायदेमंद होता है। तो आइए आगे लेख में जानते हैं बकरी के दूध से मिलने वाले फायदे-

बकरी के दूध के फायदे Advantages of goat milk

हृदय (Goat milk is good for heart)

बकरी के दूध में मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है। मैग्नीशियम दिल की धड़कन को बनाए रखने में मददगार साबित होता है। इसके साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कम करने में मदद करता है, जिस कारण यह हार्ट और धमनियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐस में बकरी का दूध पीने से दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है।

सूजन कम करने के लिए (Goat milk is beneficial to reduce inflammation)

बकरी के दूध का उपयोग शरीर में आई सूजन को कम करने के लिए भी किया जाता है। इसके दूध में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

हड्डियों की मजबूती (Bones are strengthened by drinking goat's milk)

यदि किसी की हड्डियां बहुत ज्यादा कमजोर होती हैं, तो उन्हें बकरी के दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। बकरी के दूध को कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें कुछ मात्रा में मैग्नीशियम और फास्फोरस भी पाए जाते हैं। ये तीनों ही हड्डियों की मजबूती के लिए लाभदायक होते हैं।

चयापचय (Goat milk for metabolism)

जो लोग पोषक तत्वों को नहीं ले पाते हैं, उन लोगों के लिए बकरी का दूध बहुत फायदेमंद होता है इसके सेवन से शरीर में आयरन और कॉपर के चयापचय में मदद मिल सकती है।

डेंगू में असरदार है (Goat milk is effective in dengue)

बकरी का दूध डेंगू की समस्या में काफी फायदेमंद होता है। डेंगू के बुखार में ब्लड प्लेटलेट की कमी हो जाती है। बकरी के दूध में सेलेनियम पाया जाता है, जो ब्लड प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में बकरी का दूध एक आसान और प्रभावी उपाय है जिसके सेवन से डेंगू जैसी गंभीर समस्या में भी काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।

बकरी के दूध के नुकसान Disadvantages of goat milk

जिन लोगों को डेयरी प्रोडक्ट की समस्या होती है उन्हें बकरी के दूध का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

बकरी के दूध का सेवन उन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए, जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहें हैं। बकरी के दूध में बहुत ज्यादा फैट मौजूद होता है जिसके चलते वजन कम नहीं हो पाता है।

बकरी का दूध बच्चों को देने के पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।