अखरोट का अधिक मात्रा में न करें सेवन, शरीर को हो सकते हैं 4 भारी नुकसान 

अखरोट का अधिक मात्रा में न करें सेवन, शरीर को हो सकते हैं भारी नुकसान
अखरोट का अधिक मात्रा में न करें सेवन, शरीर को हो सकते हैं भारी नुकसान

हर चीज का एक सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। किसी भी चीज की अति करना नुकसानदायक हो सकता है। उसी तरह अखरोट का ज्यादा सेवन करना भी नुकसानदायक हो सकता है। वैसे तो अखरोट सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से हमारे शरीर को बहुत शक्ति भी मिलती है साथ ही दिमाग तेज होता है इसके और भी कई सारे फायदे होते हैं। लेकिन वहीं अगर हम इसका ज्यादा सेवन करने लगेंगे, तो ये हमारे शरीर को फायदे देने की जगह नुकसान पहुंचाने लगेगा। इससे हमारी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। अब इसका क्या क्या बुरा असर पड़ सकता है हमारी सेहत पर आइए जानते हैं।

अखरोट का अधिक मात्रा में न करें सेवन, शरीर को हो सकते हैं भारी नुकसान -Akhrot Ka Adhik Matra Me Na Kare Sevan, Sharir Ko Ho Sakte Hai Bhari Nuksan In Hindi

1.कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना - अखरोट (Walnut) का सेवन हमारे लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन यदि इसका सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में शुरू कर दिया जाए, तो ये शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल ज्यादा मात्रा में अखरोट खाने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने लग जाता है क्योंकि किसी भी ड्राई फ्रूट (Dry Fruits) में खुद का तेल मौजूद होता है और ऐसे में अगर हम इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करना चालू करेंगे, तो ये नुकसान पहुंचाएगा।

2.कब्ज का होना - अखरोट के ज्यादा सेवन से कब्ज (Constipation) की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके लिए दिन में सिर्फ एक या दो अखरोट का सेवन करें। इससे ज्यादा करने पर कब्ज होती है।

3.हो सकते हैं एलर्जी का शिकार - जी हां, ज्यादा अखरोट के सेवन से एलर्जी (Allergy) हो सकती है। ये एलर्जी किसी भी तरह की हो सकती है जैसे स्किन में त्वचा में रैशेज होना (Skin Rashes), खांसी, अस्थमा का अटैक (Asthma Attack) होना और भी बहुत कुछ। अखरोट हर व्यक्ति को फायदा ही करे ये जरूरी नहीं होता है। इसलिए इसका सावधानी से सेवन करें।

4.हो सकती है अल्सर की समस्या - अल्सर की समस्या (Problem of Ulcer) में ज्यादा अखरोट के सेवन से परेशानी हो सकती है। अखरोट की तासीर गर्म होती है और इसके सेवन से शरीर में और गर्मी बढ़ेगी जो कि अल्सर की बीमारी के लिए हानिकारक हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki