स्वास्थ्य का भंडार बादाम तेल, जानिए फायदे

स्वास्थ्य का भंडार बादाम तेल, जानिए फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)
स्वास्थ्य का भंडार बादाम तेल, जानिए फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)

बादाम (Almond) ड्राई फ्रूट्स में सबसे लोकप्रिय होता है और यह अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए जाना जाता है। लेकिन बादाम के तेल (Almond Oil) का इस्तेमाल अक्सर कम किया जाता है। बादाम के तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसका उपयोग खाना पकाने में, बालों और त्वचा को मॉइस्चराइज़ करने आदि के लिए किया जा सकता है। बादाम के तेल में पाए जाने वाले विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट आवश्यक स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं। एंटी-ऑक्सिडेंट और विटामिन E कोशिकाओं को अत्यधिक मुक्त कणों से बचाने में मदद करता है। अधिक मुक्त कण होने से ऑक्सीडेटिव तनाव हो सकता है, जो कुछ पुरानी और अपक्षयी बीमारियों जैसे रुमेटीइड गठिया (rheumatoid arthritis), कैंसर (cancer), हृदय रोग (heart disease) के विकास से जुड़ा हुआ है। आइये बादाम तेल के फायदों को जाने।

स्वास्थ्य का भंडार बादाम तेल, जानिए फायदे - Almond Oil Benefits In Hindi

1. बालों के स्वास्थ्य के लिए (For good hair)

बालों की समस्या हर महिला कभी ना कभी झेलती ही है। बादाम के तेल की रोज़ाना मालिश से बालों की समस्या जैसे दो मुंहे, रूखे, बेजान बाल आदि हल हो सकती हैं। बादाम का तेल रूसी, खुजली वाली खोपड़ी को नियंत्रित करने, बालों के झड़ने को रोकने और आपके बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। बादाम का तेल विटामिन E से भरपूर होता है जो एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। एंटीऑक्सिडेंट मुक्त कणों को बेअसर करने में मदद करते हैं जो आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह आपके बालों में अंतराल को भरने का काम करता है, जो समय के साथ बालों को चिकना और मुलायम बनाने में योगदान देता है।

2. मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद (Manages diabetes)

डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है, ऐसे में बादाम का तेल बहुत फायदेमंद माना जाता है। बादाम की तुलना में बादाम तेल का सीधा सेवन मधुमेह के लिए ज्यादा लाभकारी पाया जाता है। अपने आहार में बादाम के तेल को शामिल करने से टाइप 2 मधुमेह में आपके ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर करने में मदद मिलती है। यह तेल फैटी एसिड से भरपूर होता है जो मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करता है।

3. आँखों के काले घेरों के लिए (For dark circle)

स्वास्थ्य का ख्याल ना रखने से अनेक बीमारियां हो जाती हैं लेकिन इसके दुष्प्रभाव त्वचा पर भी होते हैं। आँखों के नीचे काले घेरे आज के आधुनिक समय में आम हैं। विटामिन E आंखों के नीचे पड़े काले घेरे को दूर करने में लाभदायक होता है, ऐसे में बादाम का तेल लगाने से आपको काले घेरों से छुटकारा मिलेगा।

4. वजन कम करने के लिए (Helps in weight loss)

बादाम की तरह ही बादाम का तेल भी गुणकारी माना जाता है यह वजन घटाने और स्वस्थ शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है।

5. पाचन शक्ति मजबूत करता है (Strengthens digestion)

पाचन शक्ति बढ़ाने और शरीर के स्वास्थ को बनाए रखने में बादाम का तेल बहुत उपयोगी है। बादाम तेल का सेवन आंत से संबंधित क्रिया को बेहतर करने में सहायक है। यह आंत से जुड़ी समस्या (कब्ज, डायरिया, पेट दर्द आदि) को दूर करने में मददगार हो सकता है।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।