आलू खाने के फायदे : Aloo Khane Ke Fayde

आलू खाने के फायदे  (फोटो - uttaam news)
आलू खाने के फायदे (फोटो - uttaam news)

आलू एक स्वादिष्ट और पौष्टिक खाद्य पदार्थ में से है। यह न सिर्फ पेट भरने का काम कर सकता है, बल्कि इसमें मौजूद औषधीय गुण शारीरिक तकलीफों को भी दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। लोग आलू का सेवन उपवास में भी करते हैं। आलू के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होने के साथ-साथ शरीर में तरल पदार्थ को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा, आलू त्वचा, बाल और आंखों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जानते हैं आलू के फायदे।

आलू खाने के फायदे : Aloo Khane Ke Fayde In Hindi

दिल के स्वास्थ्य के लिए - शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल का स्तर दिल को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। वहीं, आलू कोलेस्ट्रॉल फ्री होता है। साथ ही इसमें विटामिन-बी और सी के अलावा ल्यूटिन व जेक्सैन्थिन जैसे कैरोटेनॉयड्स से भी समृद्ध होता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

रक्तचाप के लिए - रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी आलू के रस के फायदे देखे जा सकते हैं। आलू पोटेशियम से समृद्ध होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने का काम कर सकता है। इसके अवाला, आलू फाइबर से भी भरपूर होता है। वहीं, फाइबर रक्तचाप से पीड़ित मरीजों में हाइपरटेंशन के प्रभाव को भी कम करने में कारगर माना जा सकता है।

हड्डी स्वास्थ्य के लिए - आलू में हड्डियों के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व कैल्शियम पाया जाता है। शरीर में कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो सकती है, जिसमें हड्डियां कमजोर और नाजुक होने लगती है। इसकी वजह से हड्डियों का विकास भी रुक सकता है और फ्रैक्चर का जोखिम बढ़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan