नाभि में चंदन लगाने के 7 अद्भुत फायदे

नाभि में चंदन लगाने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नाभि में चंदन लगाने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भारत में चंदन का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। चंदन के पेड़ का लगभग हर हिस्सा स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। अधिकतर लोग चंदन के लेप का इस्तेमाल माथे पर तिलक या फिर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी चंदन के लेप का इस्तेमाल नाभि पर लगाने के लिए किया है। नाभि में चंदन का लेप लगाना बेहद फायदेमंद होता है। नाभि में चंदन का लेप लगाने से शरीर की कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं नाभि में चंदन लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

नाभि में चंदन लगाने के 7 अद्भुत फायदे-Amazing Benefits Of Applying Sandalwood In The Navel In Hindi

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर अगर आप नाभि में चंदन का लेप लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में चंदन का लेप या चंदन का तेल डालते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

छींक हो सकता है बंद

अगर आप बार-बार छींक (Sneeze) आने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको नाभि में चंदन का लेप लगाना चाहिए। जी हां नाभि में चंदन का लेप लगाने से छींक आना बंद हो जाती है।

पिंपल्स होते हैं दूर

पिंपल्स (Pimples) की समस्या एक आम समस्या होती है। पिंपल्स की शिकायत होने पर चेहरे की खूबसूरती खो जाती है, ऐसे में अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में चंदन का लेप लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां नाभि में चंदन का लेप लगाने से पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिलता है।

सूजन कम करने में फायदेमंद

शरीर में सूजन की समस्या होने पर नाभि में चंदन का लेप लगाना फायदेमंद होता है। जी हां अगर रोजाना नियमित रूप से नाभि में चंदन का लेप लगाते हैं, तो इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

खुजली की समस्या होती है दूर

अगर आप खुजली (Itching) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको नाभि में चंदन का लेप लगाना चाहिए। जी हां अगर आप रोजाना नियमित रूप से नाभि में चंदन का लेप लगाते हैं, तो इससे खुजली की समस्या में फायदा पहुंचता है।

अनिद्रा में फायदेमंद

अगर आप नींद न आने यानि अनिद्रा (Insomnia) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको नाभि में चंदन का लेप लगाना चाहिए। जी हां अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में चंदन का लेप लगाते हैं, तो इससे शरीर रिलैक्स होता है और नींद अच्छी आती है।

तनाव कम करने में सहायक

आज के समय में तनाव (Stress) एक बहुत आम समस्या बन गई है, ऐसे में अगर आप रोजाना रात को नाभि में चंदन का लेप लगाते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इससे शरीर रिलैक्स होता है और तनाव कम करने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava