आंवला का पानी पीने के 9 अद्भुत फायदे

आंवला का पानी पीने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
आंवला का पानी पीने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आंवला का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आंवला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आंवला का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी आंवला के पानी का सेवन किया है। आंवला का पानी एक बेहतरीन हेल्थ ड्रिंक है। आंवला के पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि आंवला में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी कॉम्‍प्‍लेक्‍स, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं आंवला का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

आंवला का पानी पीने के 9 अद्भुत फायदे-Amazing Benefits Of Drinking Amla Water In Hindi

वजन घटाने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर आप आंवला के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है, जिससे वजन कम करने में आसानी होती है।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप रोजाना नियमित रूप से आंवला के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

आंवला के पानी का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि आंवला का पानी पीने से टॉक्सिन्स निकलते हैं और खून साफ होता है, जिससे पिंपल्स, दाग धब्बों जैसी स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार आता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। ऐसे में अगर आप आंवला के पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के रोगियों के लिए आंवला के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आंवला के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि आंवला के पानी में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और कब्ज, अपच, ब्लोटिंग, गैस और अन्य पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंवला विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप आंवला के पानी का सेवन करते हैं, तो यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है। आंवला के पानी का सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

दिल के लिए फायदेमंद

आंवला का पानी दिल के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) और ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।

बालों के लिए फायदेमंद

आंवला के पानी का सेवन बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण बालों को घना और मजबूत (Strong Hair) बनाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से बाल झड़ने भी कम हो जाते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications