रात को अलसी वाला दूध पीने के 6 अद्भुत फायदे

रात को अलसी वाला दूध पीने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात को अलसी वाला दूध पीने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध का सेवन वैसे तो आप सीधैतौर पर कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अलसी वाले दूध का सेवन किया है। जी हां रोजाना रात को दूध में अलसी मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना रात को सोने से पहले अलसी वाला दूध पीने से ब्लड शुगर से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक कंट्रोल रहता है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं अलसी हेल्दी फैट, पोटैशियम, डाइटरी फाइबर, प्रोटीन कैल्शियम, आयरन, ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन बी6 का अच्छा सोर्स हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि रात को अलसी वाला दूध पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रात को अलसी वाला दूध पीने के 6 अद्भुत फायदे-Amazing Benefits Of Drinking Flaxseeds Milk At Night In Hindi

वजन घटाने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले अलसी वाले दूध का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले अलसी वाले दूध का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है, ऐसे में अगर आप रोजाना रात को अलसी वाले दूध का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को हेल्दी और मजबूत (Strong Bones) बनाने में मदद करता है।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

रोजाना रात को सोने से पहले अलसी वाले दूध का सेवन हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) और ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीज अगर रोजाना रात को सोने से पहले अलसी वाले दूध का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

मांसपेशियां होती है मजबूत

अलसी वाला दूध प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों (Muscles) को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इस मिश्रण के सेवन से मांसपेशियों और हड्डियों में होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now