भिंडी का जूस पीने से मिलते हैं ये 7 अद्भुत फायदे

भिंडी का जूस पीने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भिंडी का जूस पीने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भिंडी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि भिंडी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। भिंडी का सेवन वैसे तो ज्यादातर लोग सब्जी बनाकर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी भिंडी के जूस का सेवन किया है। भिंडी के जूस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। भिंडी के जूस का सेवन करने से वजन कम करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि भिंडी में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि भिंडी का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

भिंडी का जूस पीने से मिलते हैं ये 7 अद्भुत फायदे-Amazing Benefits Of Drinking Okra Juice In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

भिंडी का जूस विटामिन सी और प्रोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप भिंडी के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

खून की कमी होती है दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत है, तो आपको भिंडी के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि भिंडी का जूस आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

भिंडी के जूस में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों (Bones) के लिए बहुत फायदेमंद होता है। भिंडी के जूस का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

उच्च कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप भिंडी के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि भिंडी में मौजूद फाइबर शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

वजन कम करने में फायदेमंद

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको भिंडी के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

भिंडी के जूस का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि भिंडी का जूस विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो दाग धब्बों, झुर्रियों जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से त्वचा पर निखार आता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको भिंडी के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि भिंडी के जूस में मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications