टमाटर का जूस पीने से मिलते हैं 9 अद्भुत फायदे

टमाटर का जूस पीने से मिलते हैं अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
टमाटर का जूस पीने से मिलते हैं अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

टमाटर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि टमाटर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। टमाटर का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी टमाटर के जूस का सेवन किया है। टमाटर का जूस पीने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। टमाटर के जूस का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि टमाटर में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-के पाया जाता है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, तांबा और नियासिन जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि टमाटर का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

टमाटर का जूस पीने से मिलते हैं 9 अद्भुत फायदे-Amazing Benefits Of Drinking Tomato Juice In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। ऐसे में अगर आप टमाटर के जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको टमाटर के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि टमाटर के जूस में मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

टमाटर का जूस विटामिन ए और बीटा कैरोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। टमाटर के जूस का सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है। साथ ही इसके सेवन से आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

कैंसर का खतरा होता है कम

टमाटर में कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप नियमित रूप से टमाटर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Body Detox) होता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

टमाटर का जूस विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। टमाटर के जूस का सेवन करने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार आता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

टमाटर का जूस कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों (Bones) के लिए बहुत फायदेमंद होता है। टमाटर के जूस का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

टमाटर के जूस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। टमाटर के जूस का नियमित सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

टमाटर के जूस का सेवन हार्ट (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण हार्ट को हेल्दी रखने में और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment