सूखे अंजीर खाने के 7 बेमिसाल फायदे

सूखे अंजीर खाने के बेमिसाल फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सूखे अंजीर खाने के बेमिसाल फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सूखा अंजीर एक हेल्दी ड्राई फ्रूट्स की श्रेणी में आता है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सूखे अंजीर को कई तरह से खाया जा सकता है, कई लोग इसे पानी में भिगाकर खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कई लोग दूध में भिगोकर खाते हैं। सूखे अंजीर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है, मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि सूखे अंजीर में प्रचूर मात्रा में प्रोटीन, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर जैसे तत्व तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सूखे अंजीर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सूखे अंजीर खाने के 7 बेमिसाल फायदे-Amazing Benefits Of Eating Dried Figs In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर आप सूखे अंजीर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप सूखे अंजीर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको सूखे अंजीर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको सूखे अंजीर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

पाचन को रखे दुरुस्त

सूखे अंजीर का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आप सूखे अंजीर का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन, प्रोटीन जैसे तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

अस्थमा में फायदेमंद

सूखे अंजीर का सेवन अस्थमा (Asthma) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन सीने में कफ जमा नहीं होता है, जिससे अस्थमा के मरीजों की परेशानी कम होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications