मखाना खाने से सेहत को मिलते हैं 8 अद्भुत फायदे

मखाना खाने से सेहत को मिलते हैं अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मखाना खाने से सेहत को मिलते हैं अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मखाना, कमल के बीज को कहते हैं। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक खाद्य पदार्थ है। मखाना को फॉक्स नट के नाम से भी जाना जाता है। मखाना का सेवन लोग एक स्नैक्स के रूप में करना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं मखाना पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। जी हां अगर आप अपनी रोजाना की डाइट में मखाना को शामिल करते हैं, तो यह सेहत को काफी लाभ पहुंचाते हैं। मखाना का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, हड्डियां मजबूत होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि मखाना में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे कई तत्व भी पाए जाते हैं। जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख में जानते हैं मखाना खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

मखाना खाने से सेहत को मिलते हैं 8 अद्भुत फायदे-Amazing Benefits Of Eating Makhana In Hindi

वजन कम करने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप मखाना को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए मखाना का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि मखाना मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

मखाना में हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव पाया जाता है, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मखाना का नियमित सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार

मखाना में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है, साथ ही मखाना एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, जो हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मखाना का सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

हड्डियां होती है मजबूत

मखाना कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मखाना का नियमित सेवन करने से हड्डियां मजबूत (Strong Bones) होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट नियमित रूप से मखाना का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में दिनभर एनर्जी (Energy) बनी रहती है। क्योंकि मखाना प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम का अच्छा सोर्स होता है, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं।

त्वचा रहती है स्वस्थ

मखाना का सेवन त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। क्योंकि मखाना एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होता है, जो बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसके नियमित सेवन करने से त्वचा स्वस्थ (Heatlhy Skin) रहती है।

अनिद्रा में फायदेमंद

अनिद्रा (Insomnia) यानि नींद न आने की समस्या होने पर अगर आप रोजाना रात को गर्म दूध के साथ मखाना का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण के सेवन से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava