ओट्स के लड्डू खाने के 6 अद्भुत फायदे

ओट्स के लड्डू खाने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
ओट्स के लड्डू खाने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

बेसन, तिल, गोंद के लड्डू का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी ओट्स के लड्डू का सेवन किया है। ओट्स का लड्डू खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ बहुत हेल्दी भी होता है। जी हां क्योंकि ओट्स के लड्डू को बनाने के लिए ओट्स के साथ घी, गुड़ और सूखे मेवों का इस्तेमाल किया जाता है। ओट्स के लड्डू को अपनी डाइट में शामिल करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि ओट्स में कैल्शियम, मैग्नीज, फास्फोरस, जिंक, फॉलेट, मैग्नीशियम, कॉपर और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं ओट्स के लड्डू खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

ओट्स के लड्डू खाने के 6 अद्भुत फायदे-Amazing Benefits Of Eating Oats Laddu In Hindi

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए ओट्स के लड्डू का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि ओट्स का लड्डू फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और अपच, एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप ओट्स के लड्डू का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि ओट्स का लड्डू आयरन, फोलेट जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

इम्यून पॉवर होता है मजबूत

ओट्स का लड्डू जिंक से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप इस अपनी डाइट में ओट्स के लड्डू को शामिल करते हैं, तो इससे आपके शरीर का इम्यून पॉवर मजबूत (Strong Immune Power) होता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको ओट्स के लड्डू का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

दिल (Heart) के स्वास्थ्य के लिए ओट्स के लड्डू का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि ओट्स का लड्डू फाइबर से भरपूर होता है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा भी कम होता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

ओट्स के लड्डू का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि ओट्स का लड्डू कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को हेल्दी और मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava