अखरोट और गुड़ एक साथ खाने के 6 अद्भुत फायदे

अखरोट और गुड़ एक साथ खाने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अखरोट और गुड़ एक साथ खाने के अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अखरोट का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अखरोट का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अखरोट का गुड़ के साथ सेवन किया है। अखरोट और गुड़ का एक साथ सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि अखरोट में प्रोटीन, ओमेगा 3, डाइटरी फाइबर, कैल्‍श‍ियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैश‍ियम, ज‍िंक, व‍िटाम‍िन सी, व‍िटाम‍िन ई, व‍िटाम‍िन ए, व‍िटाम‍िन के, फोलेट‍ जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं गुड़ आयरन, मैग्नीशियम, फास्‍फोरस, ग्‍लूकोज, पोटैश‍ियम, विटामिन ए जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं अखरोट और गुड़ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अखरोट और गुड़ एक साथ खाने के 6 अद्भुत फायदे-Amazing Benefits Of Eating Walnuts And Jaggery In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

इम्यूनिटी कमजोर होने पर अगर आप अखरोट और गुड़ का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिंस इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आप रोजाना सुबह अखरोट और गुड़ का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद प्रोटीन और आयरन शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अखरोट और गुड़ का एक साथ सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

हार्ट को रखे हेल्दी

अखरोट और गुड़ का एक साथ सेवन हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड, पोटेशियम, फाइबर कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अखरोट और गुड़ का एक साथ सेवन त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अखरोट और गुड़ में मौजूद विटामिन्स त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

खून की कमी करे दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप अखरोट और गुड़ का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे खून की कमी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment