कलौंजी और नींबू के 6 अद्भुत स्वास्थ्य लाभ

कलौंजी और नींबू के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
कलौंजी और नींबू के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

कलौंजी और नींबू का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें औषधीय गुणों से भरपूर होती है। वैसे तो कलौंजी और नींबू का सेवन अधिकतर लोग अलग-अलग करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी कलौंजी और शहद का एक साथ सेवन किया है। कलौंजी और शहद का एक साथ सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इस मिश्रण का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं कलौंजी और नींबू के क्या-क्या फायदे होते हैं।

कलौंजी और नींबू के 6 अद्भुत स्वास्थ्य लाभ-Amazing Health Benefits Of Kalonji And Lemon In Hindi

कलौंजी में पोषक तत्व- कलौंजी में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम व जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

नींबू में पोषक तत्व- नींबू में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, लोहा, सोडियम, मैग्नीशियम, तांबा, फास्फोरस जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

कलौंजी और नींबू के फायदे

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको कलौंजी और नींबू का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण के सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है। इसके लिए कलौंजी पाउडर में नींबू का रस और शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए।

अर्थराइटिस में फायदेमंद

अगर आप अर्थराइटिस (Arthritis) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको कलौंजी और नींबू का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण अर्थराइटिस के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको कलौंजी और नींबू का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके लिए गर्म पानी में कलौंजी का तेल और नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए।

अपच में फायदेमंद

अगर आप अपच (Indigestion) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको कलौंजी और शहद का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व अपच के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। इसके लिए गुनगुने पानी में कलौंजी का तेल, काला नमक और नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप कलौंजी और नींबू का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण आंखों को स्वस्थ (Healthy Eyes) रखने में और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको कलौंजी और नींबू का एक साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications