मटर के छिलके के 5 अद्भुत स्वास्थ्य लाभ

मटर के छिलके के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
मटर के छिलके के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

मटर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मटर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं मटर के साथ-साथ मटर के छिलके भी सेहत के लिए गुणकारी होते हैं। जी हां क्योंकि मटर की तरह मटर के छिलके भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। मटर के छिलके का सेवन करने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं में भी लाभ पहुंचता है। क्योंकि मटर के छिलके में कैल्शियम, फाइबर, विटामिन और कॉपर आदि की पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं मटर के छिलके के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

मटर के छिलके के 5 अद्भुत स्वास्थ्य लाभ-Amazing Health Benefits Of Pea Peel In Hindi

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप मटर के छिलके की सब्जी का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मटर के छिलके में पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको मटर के छिलके से बनी सब्जी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कम

अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको मटर के छिलके का सेवन करना चाहिए। क्योंकि मटर के छिलके में पाया जाने वाला गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप मटर के छिलके की सब्जी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको मटर के छिलकों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now