आंबा हल्दी पीने के फायदे : Amba Haldi Peene Ke Fayde

आंबा हल्दी पीने के फायदे (फोटो - myupchar)
आंबा हल्दी पीने के फायदे (फोटो - myupchar)

हल्दी तो हर किसी ने देखी है, लेकिन आंबा हल्दी के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होगा। आंबा हल्दी को बहुत सारी बीमारियों के उपचार में प्रयोग किया जाता है। आंबा हल्दी से खांसी सांस रोग, हिचकी, रुक रुक कर पेशाब आना जैसी बीमारियों के उपचार में प्रयोग किया जाता है। आंबा हल्दी का पौधै भी हल्दी की ही तरह होता है। दोनों में अतंर इतना होता है कि आंबा हल्दी के पत्ते लंबे और नुकीले होते हैं। अंदर से लाल और हल्दी पीली होती है। आंबा हल्दी के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है और हड्डियों का दर्द भी दूर होता है। जानते हैं आंबा हल्दी को पीने के क्या - क्या लाभ होते हैं।

आंबा हल्दी पीने के फायदे : Amba Haldi Peene Ke Fayde In Hindi

पेट दर्द होने पर - अगर किसी को पेट दर्द की समस्या हो रही है तो ऐसे में उसे आंबा हल्दी में काला नमक मिलाकर पीने से लाभ होगा। इसके सेवन से दर्द मे राहत मिल सकता है।

पीलिया होने पर - अगर किसी को पीलिया हुआ है तो ऐसे में 5 ग्राम सफेद चंदन, 7 ग्राम आंबा हल्दी का चूर्ण शहद में मिलाकर सेवन करने से पीलिया रोग दूर हो जाता है।

शरीर में सूजन - जिन लोगों को शरीर पर सूजन की समस्या रहती है, उन्हें आंबा हल्दी के पानी का सेवन करना चाहिए। इससे जल्द सूजन कम होने लगती है ऐर दर्द में भी आराम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।