आंवला जूस पीने के फायदे, नुकसान और पीने का सही समय

आंवला जूस पीने के फायदे, नुकसान और पीने का सही समय (फोटो - sportskeeda hindi)
आंवला जूस पीने के फायदे, नुकसान और पीने का सही समय (फोटो - sportskeeda hindi)

आंवला का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। ये औषधीय गुणों से भरपूर एक बेहतरीन फल है। जिसका सेवन इम्यूनिटी मजबूत बनाने से लेकर कई गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने के लिए किया जा सकता है। आपको बता दें, आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फास्फोरस जैसे जरूरी पोषक तत्व भी शामिल होते हैं। जानते हैं आंवला के जूस पीने के फायदे, नुकसान और पीने का सही समय।

आंवला जूस पीने के फायदे - Amla Juice Ke Fayde In Hindi

पाचन मजबूत होता है - अगर किसी व्यक्ति, के पाचन से जूड़ी परेशानी रहते हैं, तो उसके लिए आंवला का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही आंवला इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या को दूर करने में भी लाभकारी है। साथ ही पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाता है।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए - आंवला एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जिसके कारण यह फ्री रेडिकल्स से लड़ने में बहुत लाभकारी है। यह ब्रेन सेल्स को डैमेज या नुकसान से सुरक्षित रखने में मददगार है।

त्वचा और बालों के लिए - आंवला जूस एक नैचुरल ब्लड प्यूरीफायर है। शरीर में जमा गंदगी, टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। जिससे यह त्वचा skin पर कील-मुंहासे, दाग-धब्बों आदि की समस्या दूर करने में मददगार है।

आंवला जूस के नुकसान - Amla Juice Ke Nuksan In Hindi

सर्दी-जुकाम में न पिएं - आंवला का सेवन शरीर को ठंडक प्रदान करता है और शरीर के तापमान को कम करता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को सर्दी-खांसी की समस्या हुई है तो उसे आंवला का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे उनकी समस्या अधिक बढ़ सकती और कफ पैदा हो सकता है।

एसिडिटी की समस्या हो सकती है - अगर किसी को पहले से पेट में गैस या एसिडिटी की समस्या है, तो आंवले के सेवन से ये समस्या गंभीर हो सकती है। जिससे हार्ट बर्न जैसी समस्याएं भी हो सकती है।

लो ब्लड प्रेशर रोगी न पिएं - जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उन लोगों को आंवला जूस पीने से बचना चाहिए।

आंवला जूस कब पीना चाहिए - Amla Juice Kab Pina Chahiye In Hindi

आंवला जूस से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए आपको सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now