आंवला खाने का सबसे सही समय-Amla Khane Ka Sabse Sahi Samay

आंवला खाने का सबसे सही समय(फोटो-Sportskeeda hindi)
आंवला खाने का सबसे सही समय(फोटो-Sportskeeda hindi)

आंवला (Amla) स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी (Vitamin C) पाया जाता है। आंवला खाने का सबसे सही समय सुबह है। वैसे तो आप आंवला का सेवन सुबह या दोपहर कभी भी कर सकते हैं। लेकिन सुबह आंवला का सेवन करन से कई फायदे होते हैं। आंवला खाने से कई बीमारियां भी दूर होती है। आंवला या किसी भी फल का सेवन रात के समय नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है।

आंवला खाने का सबसे सही समय (Amla Khane Ka Sabse Sahi Samay In Hindi)

आंवला का सेवन सुबह के समय करने से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं। क्योंकि आंवला में एंटीआक्सीडेंट मौजूद होता है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायेदमंद साबित होते हैं। जानिए आंवला खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

अगर आप सुबह के समय आंवला का सेवन करते हैं, तो यह पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से पेट संबंधी बीमारी दूर होती है। साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

रोजाना सुबह आंवला का सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही आंख संबंधी कई बीमारियां भी दूर होती है।

एसिडिटी की शिकायत होती है दूर

अगर आप सुबह रोजाना आंवला का सेवन करते हैं, तो इससे एसिडिटी (Acidity) की शिकायत नहीं होती है। आंवला का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

बॉडी को करता है डिटॉक्स

आंवला एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जिससे यह बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। साथ ही शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

आंवला का सुबह में सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता बढ़ती है। जिससे सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बचा जा सकता है।

शुगर लेवल होता है कंट्रोल

सुबह में आंवला का सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसलिए यह डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।