आंवला तेल के 3 उपयोग, 5 फायदे- Amla Tel Ke Upyog, Fayde

आंवला तेल के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
आंवला तेल के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आंवला (Amla) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है, क्योंकि आंवला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते आंवला के साथ-साथ आंवला के तेल (Amla Oil) का उपयोग भी स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिए लाभदायक साबित होता है। जी हां क्योंकि आंवला का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। आंवला के तेल का उपयोग कई बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि आंवला के तेल में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, ऊर्जा, पोटेशियम, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं आंवला तेल के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

आंवला तेल के 3 उपयोग, 5 फायदे

आंवला तेल के उपयोग

1- त्वचा पर लगाने के लिए आंवला के तेल का उपयोग किया जा सकता है।

2- बालों में लगाने के लिए आंवला तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

3- शरीर में सूजन की शिकायत होने पर आंवला तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

आंवला तेल के फायदे

1- आंवला के तेल का उपयोग आंखों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि आंवला का तेल एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप आंवला के तेल से आंखों के ऊपरी हिस्से में मसाज करते हैं, तो इससे आंख संबंधी समस्या दूर होती है और आंखों की रोशनी तेज होती है।

2- बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए आंवला के तेल का उपयोग काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि आंवला के तेल में एंटी रिंकल प्रभाव पाया जाता है, इसलिए अगर आप चेहरे पर आंवला का तेल लगाते हैं, तो इससे झुर्रियों (Wrinkles) की शिकायत दूर होती है।

3- गठिया (Arthritis) की बीमारी होने पर जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है। लेकिन गठिया की बीमारी होने पर अगर आप आंवला तेल का उपयोग करते हैं, तो यह काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि आंवला के तेल में एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाया जाता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

4- डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या एक आम समस्या है, डैंड्रफ की शिकायत होने पर बालों में खुजली होने लगती है और बाल भी कमजोर हो जाते हैं। लेकिन अगर आप आंवला का तेल लगाते हैं, तो इससे डैंड्रफ की शिकायत दूर होती है। क्योंकि आंवला के तेल में एंटी फंगल प्रभाव पाया जाता है।

5- आंवला का तेल विटामिन सी के साथ-साथ कई एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप आंवला का तेल त्वचा पर लगाते हैं, तो इससे डेड स्किन सेल्स से छुटकारा मिलता है, स्किन हाइड्रेट रहती है। साथ ही स्किन पर ग्लो (Glowing Skin) भी आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।