अमरूद खाने के 6 जबरदस्त फायदे

अमरूद खाने के जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अमरूद खाने के जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अमरूद (Guava) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अमरूद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अमरूद में विटामिन सी की अधिक मात्रा में पाई जाती है। साथ ही इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप अमरूद का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है, खून की कमी दूर होती है। साथ ही साथ कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती है। तो आइए जानते हैं अमरूद खाने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

अमरूद खाने के 6 जबरदस्त फायदे- Amrud Khane Ke Jabardast Fayde In Hindi

पेट के लिए फायदेमंद

अमरूद का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अमरूद में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप अमरूद का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या दूर होती है।

वजन होता है कंट्रोल

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए अमरूद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अमरूद फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

कमजोर इम्यूनिटी (Immunity) वाले लोगों के लिए अमरूद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अमरूद में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है। जिससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

अमरूद का सेवन आंखों (Eyes) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अमरूद में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। साथ ही इसके सेवन से आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अमरूद का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अमरूद में फाइबर पाया जाता है। साथ ही अमरूद का ग्लायसेमिक इंडेक्स लो होता है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

एनीमिया (Anemia) यानि शरीर में खून की कमी होने पर अमरूद का सेवन फायेदमंद साबित होता है। क्योंकि अमरूद में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप अमरूद का सेवन करते हैं, तो इससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।