अंडा के साथ भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें

अंडा के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंडा के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंडा (Egg) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंडा में हाई प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन बी 12 काफी मात्रा में पाए जाते हैं। जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसे भी खाद्य पदार्थ होते हैं, जिनका सेवन अंडे के साथ नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप इन खाद्य पदार्थों के साथ अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है और आप कई बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं अंडा के साथ किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

अंडा के साथ भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें- Anda Ke Sath Bhulkar Bhi Na Khaye Ye Chize In Hindi

अंडा और दूध

कई लोग वजन बढ़ाने के लिए अंडे के साथ दूध (Milk) का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अंडे के साथ दूध का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां क्योंकि अंडे के साथ दूध का सेवन करने से पाचन क्रिया बिगड़ सकती है।

अंडा और केला

अंडे के साथ या अंडा खाने के तुरंत बाद केला (Banana) का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप अंडा और केले का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अंडा और चाय

चाय (Tea) पीने के शौकीन कई लोग होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अंडा खाने के तुरंत बाद चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप अंडा खाने के तुरंत बाद चाय का सेवन कर लेते हैं, तो इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

अंडा और पनीर

अंडा और पनीर (Paneer) का सेवन भी एक साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि दोनों में ही प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप इन दोनों का साथ में सेवन करते हैं, तो इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

अंडा और नींबू

अंडा के साथ नींबू (Lemon) का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप अंडा और नींबू का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे हार्ट अटैक तक का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए अंडा और नींबू का सेवन भूलकर भी न करें।

अंडा और चीनी

अंडा के साथ चीनी (Sugar) का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि अंडे और चीनी में अमीनो एसिड मौजूद होता है। इसलिए अगर आप इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित होता है।

अंडा और मछली

अंडे और मछली (Fish) का सेवन सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित होता है। क्योंकि अगर आप इन दोनों का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now