अंगूर खाने के फायदे और नुकसान-Angur Khane Ke Fayde Aur Nuksan

अंगूर खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंगूर खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों (Fruits) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। उसमें भी अगर बात की जाए अंगूर (Grapes) की, तो यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। बाजार में दो तरह के अंगूर मिलते हैं, एक हरा और दूसरा काला, दोनों ही अंगूर का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। साथ ही अंगूर का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि अंगूर में विटामिन सी, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, बीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही अंगूर एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होता है। लेकिन अंगूर खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी हैं। इसलिए इसका सेवन करने से पहले जान लेना चाहिए कि यह आपको फायदा पहुंचा रहा है या नुकसान, जानिए अंगूर खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

अंगूर खाने के फायदे और नुकसान (Angur Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

अंगूर खाने के फायदे

आंखों के लिए फायदेमंद

अंगूर का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंगूर में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप अंगूर का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ आंख संबंधी कई परेशानी दूर होती है।

हड्डियां होती है मजबूत

अंगूर का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंगूर में कैल्शियम की भी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप अंगूर का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही जोड़ों के दर्द से भी काफी हद तक छुटकारा मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने पर हार्ट संबंधी कई बीमारियां हो सकती है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अंगूर का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल काफी बढ़ गया हो, तो उसे रोजाना अंगूर का सेवन करना चाहिए।

कब्ज की शिकायत होती है दूर

अंगूर का सेवन पेट के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है। क्योंकि अंगूर में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर कोई रोजाना अंगूर का सेवन करता है, तो इससे कब्ज (Constipation) की शिकायत दूर होती है।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

अंगूर का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई ब्लड प्रेशर का मरीज अंगूर का सेवन करता है, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अंगूर का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंगूर में एंटीआक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसलिए अगर कोई रोजाना अंगूर का सेवन करता है, तो इससे स्किन संबंधी परेशानियां दूर होती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

अंगूर का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई रोजाना अंगूर का सेवन करता है, तो इससे हार्ट हेल्दी रहता है। साथ ही हार्ट संबंधी कोई बीमारी भी नहीं होती है।

अंगूर खाने के नुकसान

वजन बढ़ सकता है

अंगूर का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन (Weight) बढ़ सकता है। क्योंकि अंगूर में कैलोरी काफी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर कोई वजन कम करना चाहता है, तो उसे अंगूर का कम सेवन करना चाहिए।

डायरिया की हो सकती है शिकायत

अगर आप अंगूर का सेवन अधिक करते हैं, तो इससे डायरिया (Diarrhoea) की शिकायत हो सकती है।

गर्भवती महिला न करें अधिक सेवन

गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) को अंगूर का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। अगर गर्भवती महिला अधिक मात्रा में सेवन करती है, तो इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।