अंजीर का पानी पीने के 5 फायदे

अंजीर का पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंजीर का पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंजीर (Fig) का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी अंजीर के पानी (Fig Water) का सेवन किया है। अंजीर के पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर के पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि अंजीर के पानी में फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन ए जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही अंजीर का पानी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं अंजीर का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अंजीर का पानी पीने के 5 फायदे-Anjeer Ka Pani Pine Ke Fayde In Hindi

हड्डियां होती है मजबूत

अंजीर के पानी का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर का पानी कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से अर्थराइटिस जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

अंजीर का पानी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप रोजाना सुबह अंजीर के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अंजीर के पानी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर के पानी में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पेट के लिए फायदेमंद

अंजीर के पानी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर का पानी फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाने में मदद करता है और पाचन संबंधी समस्या को दूर करने में भी मददगार साबित होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अंजीर के पानी का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अंजीर का पानी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। आप चाहे तो अंजीर के पानी से चेहरे को साफ भी कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications