अंजीर के 5 उपयोग, 6 फायदे और 3 नुकसान

अंजीर के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंजीर के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंजीर को फल और ड्राई फ्रूट्स दोनों तरह से खाया जाता है, अंजीर फल जितना स्वादिष्ट है, उतना ही गुणकारी भी होता है। अंजीर को अग्रेंजी में फिग (Fig) कहा जाता है, साथ ही अंजीर का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है, क्योंकि अंजीर पोषक तत्वों का भंडार होता है। अंजीर में जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही अंजीर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही अंजीर का सेवन करने से शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है, तो आइए जानते हैं अंजीर के क्या-क्या उपयोग फायदे और नुकसान होते हैं।

अंजीर के 5 उपयोग, 6 फायदे और 3 नुकसान-Anjeer Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan In Hindi

अंजीर के उपयोग

1- भीगे अंजीर का सेवन किया जा सकता है।

2- अंजीर के पानी का सेवन किया जा सकता है।

3- अंजीर का दूध के साथ सेवन किया जा सकता है

4- अंजीर का सेवन अन्य ड्राई फ्रूट्स के साथ किया जा सकता है।

5- अंजीर का शहद के साथ सेवन किया जा सकता है।

अंजीर के फायदे

1- कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर अंजीर का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप सुबह में भीगे अंजीर का शहद के साथ सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज की समस्या दूर होती है। साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

2- शरीर में बढ़ता बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि अंजीर का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है।

3- हड्डियों (Bones) के लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत माना जाता है, इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

4- शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होने पर अंजीर का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर में कैलोरी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मददगार साबित होता है।

5- ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की समस्या होने पर अंजीर का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंजीर में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं।

6- अंजीर का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि अंजीर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मददगार साबित होते हैं।

अंजीर के नुकसान

1- अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अधिक मात्रा में अंजीर का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अंजीर का अधिक सेवन वजन को बढ़ा (Weight Gain) सकता है।

2- अंजीर का अधिक मात्रा में सेवन करने से दांत सड़ सकते हैं, क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है।

3- अंजीर का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द और दस्त की समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।