अंकुरित लहसुन खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

अंकुरित लहसुन खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंकुरित लहसुन खाने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

लहसुन (Garlic) का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी अंकुरित लहसुन (sprouted garlic) का सेवन किया है। अंकुरित लहसुन का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अंकुरित लहसुन का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि अंकुरित लहसुन एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं अंकुरित लहसुन खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अंकुरित लहसुन खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Ankurit Lahsun Khane Se Milte Hai Ye Fayde In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

अंकुरित लहसुन एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप अंकुरित लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद

हार्ट (Heart) शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए इसको स्वस्थ रखना जरूरी है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए अंकुरित लहसुन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंकुरित लहसुन का सेवन करने से हार्ट ब्लॉकेज की समस्या दूर होती है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) एक काफी गंभीर बीमारी है, इसलिए इसके रोकथाम के लिए अगर आप अंकुरित लहसुन का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंकुरित लहसुन का सेवन करने से कैंसर का जोखिम कम होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अंकुरित लहसुन का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अंकुरित लहसुन एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है, साथ ही बढ़ते उम्र के लक्षणों को भी कम करता है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन सर्दी-जुकाम की शिकायत होने पर अगर आप अंकुरित लहसुन का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अंकुरित लहसुन खाने से सर्दी-जुकाम की समस्या दूर होती है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

अगर किसी को ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की समस्या है, तो उसे अंकुरित लहसुन का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अगर आप अंकुरित लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now