नाभि में तेल लगाने के फायदे: Nabhi Mein Tel Lagane Ke Fayde

नाभि में तेल लगाने के फायदे (फोटो - webdunia.com)
नाभि में तेल लगाने के फायदे (फोटो - webdunia.com)

हमारे घर में ही आस पास बीम‍ारियों से बचने के कई तरीके मौजूद होते हैं। जिनमें से एक नाभि पर तेल लगाना भी शामिल है। ये चिकित्‍सा अनेक बीमारियों से बचाने और लड़ने में कारगर है। अक्सर हमने तेल से शरीर की मालिश की है या फिर बालों की लेकिन अगर नाभि पर भी तेल लगाया जाए को यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। जी हां, नाभि को हमारे शरीर का वो चमत्‍कारिक बिंदु है जिसकी मदद से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

नाभि पर तेल लगाने का तरीका क्या है -

नाभि में और इसके आसपास तेल की कुछ बूंदें डालें। आप रूई के फाहे में तेल की कुछ बूंदें डालकर उसे नाभि में लगा सकते हैं। इसे कम से कम 20 मिनट के लिए लगा रहने दें।

नाभि पर तेल लगाने से क्‍या होता है -

कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि नाभि में तेल क्यों लगाना चाहिए। बता दें कि नाभि के पीछे पेकोटि ग्रंथि पाई जाती है। ये पेकोटि ग्‍लैंड शरीर की कई नसों, ऊतकों और अंगों से जुड़ी होती है। इस प्रकार पेकोटि ग्रंथि बहुत शक्‍तिशाली होती है।

मुहांसों के लिए नीम का तेल - नीम को त्‍वचा संबंधित समस्‍याओं को दूर करने का रामबाण उपाय माना जाता है। अगर आपके चेहरे पर मुहांसे या दाने हैं तो आपके लिए नीम का तेल बहुत फायदेमंद साबित होगा। मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए रोज नाभि पर कुछ बूदें नीम के तेल की लगानी चाहिए।

चमकदार त्‍वचा पाने के लिए बादाम का तेल - अक्सर लोग तनाव और काम के बोझ की वजग से अफना ध्यान नहीं रख पाते। जिसकी असर उनके चेहरे पर देखने को मिलता है। अगर आपको भी अपना चेहरा बेजान और मुरझाया हुआ लगे तो इसके लिए बादाम तेल का उपयोग किया जाना चाहिए। अगर आप कम समय में चमकदार चेहरा पाना चाहते हैं तो अपनी नाभि पर बादाम तेल लगाएं। बादाम तेल बालों के लिए ही नहीं बल्कि त्‍वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।