होली खेलने के बाद बाल हो गए हैं खराब तो लगाएं ये हेयर मास्क-Holi Khelne Ke Bad Baal Ho Gae Hai Kharab To Lagae Yee Hair Mask

होली खेलने के बाद बाल हो गए हैं खराब, तो लगाएं ये हेयर मास्क(फोटो-Sportskeeda hindi)
होली खेलने के बाद बाल हो गए हैं खराब, तो लगाएं ये हेयर मास्क(फोटो-Sportskeeda hindi)

होली के रंगों से स्किन जितनी डैमेज होती ही, उतना ही बालों पर भी असर (Damage Hair) पड़ता है। रंगों की वजह से स्कैल्प काफी ड्राई हो जाते हैं। जिसके चलते बाल बेजान से लगते हैं। रंगों की वजह से कई बार बाल झड़ना (Hair Fall) भी शुरू हो जाते हैं। इसलिए बालों की केयर करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन अगर आप बालों पर कैमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे बाल और भी ज्यादा डैमेज हो सकते हैं। इसलिए आप घर पर ही हेयर मास्क बनाएं, जिससे बाल मुलायम होते हैं। साथ ही बालों पर शाइन भी आता है। जानिए अगर आपके बाल खराब हो गए हैं, तो कौन से हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।

होली खेलने के बाद बाल हो गए हैं खराब तो लगाएं ये हेयर मास्क (Holi Khelne Ke Bad Baal Ho Gae Hai Kharab To Lagae Yee Hair Mask In Hindi)

केला और दही

केला (Banana) और दही (Curd) का हेयर मास्क काफी फायदेमंद माना जाता है। होली खेलने के बाद बालों पर केला और दही मिलाकर 10-15 मिनट के लिए लगाएं, फिर ठंडे पानी से बाल धो लें। इससे बाल मुलायम और शाइनी बनेंगे।

एलोवेरा, दही और गुलाब जल

बालों के लिए एलोवेरा (Alovera), दही (Curd) और गुलाब जल (Gulab jal) काफी फायदेमंद माने जाते हैं। अगर आपके बाल रंगों की वजह से ड्राई हो गए हैं, तो इसके लिए एलोवेरा जेल में दही और गुलाब जल मिलाकर बालों पर लगाना चाहिए, फिर 10 मिनट बाद ठंडे पानी से बाल धो लेना चाहिए।

नारियल तेल और शहद

डैमेज बालों को रिपेयर करने के लिए नारियल तेल (Coconut Oil) में शहद (Honey) मिलाकर बालों पर लगाना चाहिए। इसके लिए दो चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच शहद मिलाकर बालों पर लगाना चाहिए, फिर बालों को 10 मिनट बाद धो लेना चाहिए।

सरसों का तेल

होली खेलने के बाद बालों में सरसों का तेल (Mustard Oil) लगाना चाहिए। सरसों के तेल से बाल मुलायम होते हैं। सरसों का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

जैतून तेल, शहद और नींबू

जैतून के तेल (olive oil) में शहद (Honey) और नींबू (Lemon) का रस मिलाकर बालों में लगाना चाहिए, इससे बाल काफी मुलायम और साइनी बनते हैं। इसके लिए जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर बालों पर 10 मिनट तक लगाना चाहिए, फिर बाल धो लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now