चेहरे पर ठंडा दूध लगाने के फायदे : Chehre Par Thanda Dudh Lagane Ke Fayde

चेहरे पर ठंडा दूध लगाने के फायदे  (फोटो - sportskeeda hindi)
चेहरे पर ठंडा दूध लगाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

सेहत के लिए दूध (milk) पीना ही फायदेमंद होता है। वहीं अगर आप इसे अपनी त्वचा (skin) पर लगाते हैं तो भी इसके कई फायदे मिलते हैं। यही कारण है कि बहुत से स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में दूध को मुख्य सामग्री के रूप में डाला जाता है। आपको बता दें, चेहरे पर ठंडा दूध लगाने से आप त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं चेहरे पर ठंडा दूध लगाने के फायदे (chehre par thanda dudh lagane ke fayde)।

चेहरे पर ठंडा दूध लगाने के फायदे -

ड्राई स्किन की समस्या दूर करें - बता दें, दूध एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर होता है। इसके उपयोग से त्वचा में नमी आती है और और आपको कोमल त्वचा पाने में मदद करता है।

मुंहासे की समस्या दूर करता है - अगर आप अपने चेहरे पर ठंडे दूध में हल्दी और शहद मिलाकर लगाते हैं, तो इससे मुंहासों की समस्या दूर होती है।

झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती हैं - अगर आप अपने चेहरे पर ठंडा दूध लगाते हैं इससे त्वचा टाइट होती है और रोम छिद्र भी श्रिंक होते हैं। इससे एजिंग के लक्षण कम दिखाई देते हैं और आप जवां नजर आते हैं।

त्वचा की मृत कोशिकाएं साफ होती हैं - अगर आप ठंडे दूध में शहद (honey) और हल्दी (turmeric) मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं और इससे चेहरे की मसाज करते हैं तो इससे डेड स्किन सेल्स, ब्लैकहेड्स (blackhead) को हटाने में मदद मिलती है। यह त्वचा के लिए बेहतरीन एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।