स्किन और बॉडी के लिए, एप्रीकॉट के फायदे : Apricot Benefits For Skin And Body In Hindi

स्किन और बॉडी के लिए, एप्रीकॉट के फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
स्किन और बॉडी के लिए, एप्रीकॉट के फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

एप्रीकॉट (खुबानी) एक बीज युक्त फल होता है। Apricot पौष्टिकता से भरपूर होने के कारण इसके फायदे भी स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभदायक होते हैं। आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि आयुर्वेद में का प्रयोग औषधि के रूप में बहुत मात्रा में की जाती है। इसमें विटामिन A, B, C और E पाए जाते हैं। इस ड्राई फ्रूट्स के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं लेकिन इसके काफी फायदे हैं। विटामिन के साथ-साथ इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, फास्फोरस आदि भी होता है। एप्रीकॉट फाइबर का भी काफी अच्छा सोर्स है। यह भारत के पहाड़ी क्षेत्रों जैसे कश्मीर, हिमाचल प्रदेश आदि में उगाया जाता है। इस लेख में हम आपको एप्रीकॉट के फायदों के बारे में अवगत करवाएंगे।

स्किन और बॉडी के लिए, एप्रीकॉट के फायदे : Apricot Benefits For Skin And Body In Hindi

1. एप्रीकॉट आयल स्किन पर लगाने से स्किन सम्बंधित समस्याएं दूर हो जाती है क्योकि इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है।

2. एप्रीकॉट आंखो के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें उच्च स्तर में बीटा-केरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आंखो की रौशनी को बढ़ाता है। आंखो से जुडी अन्य समस्याओं को भी दूर करता है।

3. एप्रीकॉट में आयरन और तांबा तत्व उपस्थित होते है जो हीमोग्लोबिन का निर्माण करने में मदद करते है। जिससे व्यक्ति को थकान और कमजोरी नहीं होती है। शरीर में लाल रक्त का निर्माण होता है। एनीमिया की समस्या दूर हो जाती है।

4. एप्रीकॉट (खुबानी) का रस बुखार पीड़ितों के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल बुखार को ठीक करते है।

5. इसमें केरोटीन नाइट और एंटीऑक्सीडेंट यौगिक होते है जिसे एंटी कैंसर भी कहते है। इसका सेवन करने से ये कैंसर के जोखिमों को कम कर देता है। कैंसर से बचाव में मदद करता है।

6. एप्रीकॉट आयल से मालिश करने पर अस्थमा की समस्या कम होती है। खुबानी के तेल में प्राकृतिक गुण होते है। जो अस्थमा से राहत पहुंचाते है। कान के दर्द का इलाज करने के लिए एप्रीकॉट आयल की दो बूंद ही काफी होती है। वैज्ञानिको का मानना है एप्रीकॉट के एंटीऑक्सीडेंट कान के दर्द से राहत दिलाते है।

7. यह हृदय से जुडी सभी बीमारियों की रोकथाम करने में सहायता करता है। एप्रीकॉट में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और उच्च मात्रा में पोटैशियम, फाइबर होता है। एप्रीकॉट हड्डियों को मजबूत रखने में सहायता करता है। क्योकि इसमें अधिक कैल्शियम होता है।

8. एप्रीकॉट में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। जो शरीर में वसा की मात्रा को कम करता है और वजन बढ़ने नहीं देता है। जिससे शरीर संतुलित बना रहता है।

9. पुराने समय से ही एप्रीकॉट का बांझपन, रक्तस्राव और ऐंठन के इलाज के लिए सलाह दी जाती रही है। इसमें मौजूद विटामिन A, E, K और साथ में सिलिकॉन, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन एनीमिया से बचाता हैं। पोटैशियम जैसे खनिज गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करने वाली महिला के लिए फायदेमंद होता है।

10. अगर व्यक्ति को कब्ज की समस्या है तो रोजाना ड्राई एप्रीकॉट का सेवन करना चाहिए। जिससे कब्ज की समस्या नहीं होगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar