क्या आप भी वर्किंग महिला हैं? तो करें ये डाइट को फॉलो

क्या आप भी वर्किंग महिला हैं? तो करें ये डाइट को फॉलो
क्या आप भी वर्किंग महिला हैं? तो करें ये डाइट को फॉलो

काम के चलते अक्सर महिलाएं खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती है और आजकल के समय में ज्यादातर महिलाएं बाहर जाकर ऑफिस में काम करती हैं। जिसके कारण खुद पर सही तरह से ध्यान दे पाना उनके लिए संभव नहीं हो पाता है। ज्यादातर महिलाएं सिटिंग जॉब में होती हैं। जिसके कारण लगातार बैठने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है और ये फैट आपको मोटा बना देता है। काम और घर के प्रेशर में महिलाएं एक्सरसाइज का भी समय नहीं निकाल पाती हैं और बढ़ता मोटापा उनके आत्मविश्वास को भी कमजोर करने लगता है। लेकिन क्या आप जानती हैं, अगर आप एक्सरसाइज नहीं भी कर पा रही हैं, तो भी आप खुद को फिट रख सकती हैं। जी हां, आप एक अच्छी डाइट को अपनाकर खुद को आसानी से फिट रख सकती हैं, इसके लिए आपको अपने खाने में थोड़ा परिवर्तन लाना होगा और वो क्या है और कैसे होगा आपको हम बताएंगे आगे के लेख में-

वर्किंग महिलाओं के लिए डाइट Diet for Working Women

ब्रेकफास्ट (Breakfast) - अगर आप सुबह जल्दी ऑफिस निकलती हैं, तो ब्रेकफास्ट में एक गिलास दूध और सेब का सेवन करके जाएं। इससे आपका पेट खाली नहीं रहेगा और आपको बार बार भूख का एहसास नहीं होगा।

ब्रेकफास्ट और लंच के बीच में आप 1 फ्रूट का सेवन जरूर करें। इससे आपको एनर्जी मिलेगी।

लंच (Lunch) - लंच में आप ऐसी चीजों का सेवन करें जो आसानी से पच जाए। क्योंकि आपका बैठने वाला जॉब है, ऐसे में अगर आप गरिष्ठ भोजन का सेवन करते हैं, तो ये आपके बॉडी का फैट बढ़ाएगा। इसलिए लंच में आप स्प्राउट्स, हरी सब्जी, 2 रोटी का ही सेवन करें। इसके अलावा आप स्प्राउटस पसंद नहीं करती हैं तो ढेर सारा सलाद लेकर जा सकती हैं। इसके साथ साथ छाछ का सेवन भी जरूर करें। खाना पचने में आसानी होगी।

डिनर (Dinner) - रात के खाने में आप खिचड़ी, छाछ या एक रोटी का सेवन करें। इससे आपका डिनर हल्का रहेगा।

इस दिनचर्या को अपनाएं और खुद को फिट रखें। शुरुआत में आपको परेशानी हो सकती है, लेकिन अगर आपने लगातार 1 हफ्ते तक इसको फॉलो किया, तो आप की आदत में आ जाएगा और आप खुद को फिट रख सकेंगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now