हृदय रोग के लिए अर्जुन की छल है बेहद फायदेमंद, जानिये उपयोग का तरीका 

हृदय रोग के लिए अर्जुन की छाल है बेहद फायदेमंद, जानिये उपयोग का तरीका
हृदय रोग के लिए अर्जुन की छाल है बेहद फायदेमंद, जानिये उपयोग का तरीका

अर्जुन की छाल (Arjun ki chaal) का उपयोग आर्युवेदिक दवाइयों को बनाने में किया जाता है। ये स्वाद में बहुत ही कड़वी होती है। लेकिन इसके फायदे अनेक होते हैं। हार्ट के मरीजों को लिए अर्जुन की छाल के बहुत से फायदे देखने को मिलते हैं। आजकल हार्ट की समस्या भी बहुत ही आम बनती जा रही है। जिसमें हाई बीपी (High BP) से ज्यादातर लोग जूझ रहे होते हैं। अर्जुन की छाल में पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि जैसे तत्व मौजूद होते हैं। अगर आप भी हृदय रोग की समस्या से परेशान रह रहे हैं, तो अर्जुन की छाल आपके लिए बहुत ज्यादा फायदे पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं, इसका किस तरह से उपयोग किया जाना चाहिए।

youtube-cover

हृदय रोग के लिए अर्जुन की छाल है बेहद फायदेमंद, जानिये उपयोग का तरीका Arjun's bark is very beneficial for heart disease, know the 3 method of use in hindi

चूर्ण बनाकर करें सेवन(Make powder and consume) - अर्जुन की छाल का अगर आप सेवन करना चाहते हैं, तो इसको अच्छे से सुखाकर, इसका चूर्ण बनाएं और सुबह गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच चूर्ण का सेवन करें। गुनगुने पानी के साथ लेने से ये आराम से पच जाती है।

काढ़ा बनाए (decoction) - अगर आपको अर्जुन की छाल का चूर्ण बनाकर सेवन करना पसंद नहीं आता है, तो आप इसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। इसके लिए इसकी छाल को अच्छे से साफ करें, और 2 गिलास पानी को पतीले में डालकर, इसमें अर्जुन की छाल डालें। इसके बाद इसे इतना गर्म करें कि ये 1 ग्लास पानी बचे, इसको ठंडा करके सुबह खाली पेट सेवन करें।

दूध में मिलाकर पीएं (mixed with milk) - अर्जुन की छाल के पाउडर को गुनगुने दूध में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है। इसके लिए आप, 1 ग्लास दूध में 1 छोटी चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर डालें और फिर इसका सेवन करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications