अर्शकल्प वटी के 3 फायदे : Arshkalp Vati Ke 3 Fayde

फोटो- healthfitness
फोटो- healthfitness

आयुर्वेदिक दवा व्यक्ति को कई बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करती है। जिसके सेवन से कोई नुकसान भी नहीं होता। वहीं अगर किसी को बवासीर, पुराना कब्ज और गैस से सबंधित समस्या में अर्शकल्प वटी लाभकारी होती है। बता दें कि बवासीर (Hemorrhoid) दो तरह की होती है खूनी बवासीर और बादी बवासीर, दोनों ही बहुत ही पीड़ादायक होती है। इस बीमारी के होने के कई कारण हो सकते हैं, भारी वजन उठाना, घंटों तक खड़े रहना या लगातार बैठे रहना आदि। वहीं पुरानी कब्ज जिसकी वजह से मल त्याग में ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। मोटापा भी इसका एक कारण है। लोगों की उम्र बढ़ने के साथ साथ यह समस्या बढ़ जाती है। अर्शकल्प वटी इसके लिए प्रभावी औषधि है।

अर्शकल्प वटी के फायदे -

अपच की समस्या होने पर - अगर किसी को हमेशा अपच की परेशानी रहती है तो ऐसे में खाने के बाद पेट में परेशानी होने लग जाती है। खाना समय से पच नहीं पाता। लेकिन अर्शकल्प वटी के सेवन सेपाचन विकार की समस्या दूर होती है।

शरीर से विषाक्त पदार्थो को बहार करने के लिए - पेट में बेचैनी और फिर पेट फूलने की समस्या कम करने के लिए अर्शकल्प वटी का सेवन लाभकारी होता है। इसलिए अगर किसी को ऐसी कोई समस्या होती है तो उसे डॉक्टर की सलाह लेकर अर्शकल्प वटी का सेवन करना चाहिए।

बवासीर की समस्या दूर करने के लिए - अगर किसी को बवासीर की परेशानी होती है तो इसकी वजह से लोगों को बहुत दर्द होता है। इस बीमारी के होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे लंबे समय तक खड़े रहना, मिर्ची का ज्यादा सेवन आदि। इस बीमारी को दूर करने के लिए अर्शकल्प वटी का सेवन करना चाहिए।

अर्शकल्प वटी का सेवन कैसे करें -

अर्शकल्प वटी का सेवन करने के लिए 1 से 2 गोलियों को खाने के बाद लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।