हींग के फायदे और नुकसान - Hing Ke Fayde Aur Nuksan

हींग के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
हींग के फायदे और नुकसान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

हींग (Asafoetida) एक मसाला है, जिसका प्रयोग लगभग हर घर में होता है। आज के समय में हर रसोई में पाया जाता है। इसका उपयोग तड़का देने में, स्वाद और खुशबू बढ़ाने में, रंग लाने में इस्तेमाल किया जाता है। दाल और सब्जियों में तड़का लगाने से लेकर बिरयानी में भी हींग का प्रयोग किया जाता है। हींग में कई बीमारियों को दूर करने के गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, बवासीर, पेट के रोग, गैस, कब्ज, दर्द, पथरी की समस्या और डायबिटीज आदि में हींग के सेवन से लाभ मिलता है। लेकिन कुछ परिस्तिथियों में इसके नुकसान भी पाए गए हैं। आइये इस लेख के माध्यम से हींग के फायदे (Benefits) और नुकसान (Side-effects) के बारे में चर्चा करते हैं।

हींग के फायदे और नुकसान (Hing Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

हींग के फायदे : Benefits Of Hing (Asafoetida) In Hindi

1. हींग को जल में पीसकर गुनगुना कर लें। इसे छाती पर लगाने से दमा, कुक्कुरखांसी, फेफड़े की सूजन में लाभ होता है।

2. हींग के औषधीय गुण शरीर की कैंसर से रक्षा करने में मदद करते है। हींग में कैंसर रोधी क्रियाशीलता पायी जाती है जो कि कैंसर को फैलने से रोकती है।

3. यदि आप पेट में कीड़ो की समस्या से परेशान है तो हींग का उपयोग आपको इस समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार इसमें कृमिघ्न का गुण पाया जाता है।

4. काली खांसी को नियंत्रित करने में भी हींग का उपयोग फ़ायदेमंद होता है, क्योंकि हींग में कफ को शांत करने के साथ -साथ एंटी बैक्ट्रियल गुण भी होता है जो कि काली खांसी के लक्षणो को कम करने में मदद करती है।

5. अनेक लोग दाद के परेशान रहते हैं। दाद की समस्या में हींग के प्रयोग से फायदे मिलते हैं। हिंग को पीसकर दाद पर लगाएं। दाद ठीक होता है।

6. महिलाओ में मासिक धर्म के के दौरान होने वाले दर्द में या मासिक धर्म के अनियमित रूप से होने जैसी समस्याओ के लिए आप हींग का प्रयोग कर सकते है, क्योंकि इसमें पाये जाने वाले औषधि तत्व मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द के साथ -साथ अन्य तकलीफों को भी कम करने में मदद करते है।

हींग के नुकसान : Side Effects Of Hing (Asafoetida) In Hindi

1. हींग का सेवन गैस या दस्त जैसी समस्यायें या आपको पेट में जलन महसूस हो सकती है।

2. कुछ लोगों में हींग के सेवन से त्वचा पर रैशेस भी उत्पन्न हो सकते हैं।

3. हींग के अत्यधिक सेवन से आपके होंठों में असामान्य सूजन हो सकती है।

4. इस जड़ी-बूटी का ज्यादा उपयोग सिर दर्द एवं चक्कर का कारक भी बन सकता है।

5. जो लोग उच्च या निम्न रक्त चाप से पीड़ित है उन्हें हींग खाने से बचना चाहिए।

6. गर्भवती और स्तनपान करा रही महिलाओं को हींग के सेवन से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।