अशोका के पत्तों के फायदे

अशोका के पत्तों के फायदे (sportskeeda Hindi)
अशोका के पत्तों के फायदे (sportskeeda Hindi)

हमारे आस पास कई ऐसी चीजें होती है, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। जिसमें से अशोक के पत्ते, छाल और फूल भी शामिल है। अशोका के पत्ते Ashoka leaves व्यक्ति की कई बीमारियों को दूर करने के लिए उपयोगी है। इस पेड़ के पत्तों में खास एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवेनॉइड होते हैं। तो चलिए जानते हैं अशोका के पत्तों के फायदे।

youtube-cover

अशोका के पत्तों के फायदे : Ashoka Ke Patte Ke 5 Fayde In Hindi

फोड़े-फुंसी ठीक करने के लिए - आपको बता दें, अशोक के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। वहीं, अगर किसी को फोड़े-फुंसी हो रहे हैं तो उसे अशोक के पत्तों को उबालकर पानी का उपयोग करना चाहिए।

जोड़ों के दर्द दूर करने के लिए - अगर किसी व्यक्ति के जोड़ों में दर्द रहता है तो इसे दूर करने के लिए अशोक के पत्तों का लेप लगाना चाहिए। अशोक के पत्तों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द को कम करने में मदद करते हैं। वहीं आप इसमें लौंग का तेल भी मिलाकर लगा सकते हैं।

पिगमेंटेशन को कम करने के लिए - चेहरे पर पिगमेंटेशन की समस्या को दूर करने के लिए अशोक के पत्तों के अर्क को निकालकर चेहरे पर लगाए। इससे पिगमेंटेशन को कम करने में मदद मिलती है। वहीं इस अर्क में आप एलोवेरा मिलाएं। फिर इसे चेहरा पर लगाएं और कुछ देर के लिए चेहरा रब करें। फिर गुलाब जल से अपना चेहरा साफ करें। ये धीमे-धीमे करते रहें और इससे पिगमेंटेशन को कम करने में मददगार है।

झुर्रियों को कम करने में मददगार - अशोक के पत्तों को इस्तेमाल करके आप झुर्रियों को कम कर सकते हैं। दरअसल, इसमें कुछ एंटी एजिंग गुण होते हैं जो कि चेहरे में हाइड्रेशन को बढ़ावा देता है। ये टोनिंग को बढ़ाता है और चेहरे से झुर्रियों को कम करने में मददगार है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद - महिलाओं की कई समस्याओं में अशोक का पत्ता बहुत फायदेमंद है। इसको उबाल कर काढ़ा बना कर पीसे से ये अनियमित पीरियड्स को नियमित करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications