अश्वगंधा खाने के फायदे : Ashwagandha Ke Fayde 

अश्वगंधा खाने के फायदे (फोटो - Khushkhabari)
अश्वगंधा खाने के फायदे (फोटो - Khushkhabari)

अश्वगंधा का इस्तेमाल बहुत लंबे समय से किया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लोगों को अनगिनत लाभ मिलते है। अश्वगंधा को गुणकारी औषधि मानते हैं। कहा जाता है कि अश्वगंधा व्यक्ति को स्वस्थ रखने में अहम योगदान निभा सकता है। अश्वगंधा एक तरह की औषधि है, जो कई तरह की लाइलाज बीमारियों में कारगर माना गया है। अश्वगंधा के सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स और ऐंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती हैं। जानते हैं अश्वगंधा खाने के फायदे।

अश्वगंधा खाने के फायदे - Ashwagandha Ke Fayde In Hindi

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए - अश्वगंधा का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) की मात्रा को बढ़ाने में मदद कर सकता है।अश्वगंधा में हाइपोलिपिडेमिक प्रभाव होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कुछ मदद कर सकता है

अनिद्रा के लिए - जो लोग नींद न आने की समस्या से जूझ रहे उन लोगों को अश्वगंधा लेने की सलाह दी जाती है। अश्वगंंधा के पत्तों में ट्राएथिलीन ग्लाइकोल नामक यौगिक होता है, जो गहरी नींद में सोने में मदद कर सकता है। अनिद्रा के शिकार लोगों के नींद की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए अश्वगंधा का सेवन किया जा सकता है

इम्यूनिटी के लिए - शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर नहीं होगी, तो इसकी वजह से लोगों को बीमारियों से लड़ना मुश्किल हो जाता है। अश्वगंधा चूर्ण के उपयोग से रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार हो सकता है। इसमें मौजूद इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव शरीर की जरूरत के हिसाब से प्रतिरोधक क्षमता में बदलाव कर सकता है, जिससे रोगों से लड़ने में मदद मिल सकती है। इसलिए, माना जाता है कि अश्वगंधा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।